BREAKING

IndiaPunjab

पूर्व DGP मुस्तफा के बेटे की संदिग्ध मौत: डायरी और फोन जांच में, पड़ोसियों से भी पूछताछ

पूर्व पंजाब डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत के मामले में जांच और तेज हो गई है। पंचकूला पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) शुक्रवार को सहारनपुर स्थित मुस्तफा के घर पहुंची और अकील की डायरी को कब्जे में लिया।पुलिस के अनुसार, डायरी और पहले से जब्त किए गए दो मोबाइल फोन और CCTV DVR को फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा, ताकि डिजिटल और लिखित सुरागों से मौत के पीछे की असली परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।एसआईटी की टीम ने बताया कि अकील की डायरी में वीडियो में उल्लेखित कई अहम बातें दर्ज हैं। टीम डायरी की गहन जांच कर रही है। इसके अलावा, मोबाइल फोन और CCTV DVR की जांच से पता लगाया जाएगा कि अकील की मौत से पहले या बाद में कोई महत्वपूर्ण संदेश या डिजिटल गतिविधि हुई थी या नहीं।एसआईटी ने मुस्तफा के घर पर सीन ऑफ क्राइम टीम बुलाकर पड़ोसियों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। अधिकारियों के अनुसार, पड़ोसी और स्थानीय लोग जांच में शामिल किए जा रहे हैं ताकि अकील और उसके परिवार के बीच व्यवहार और हालिया गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा सके।एसआईटी ने वीरवार को पटियाला स्थित डी-एडिक्शन सेंटर का दौरा किया। यह वही सेंटर है, जहां अकील को कुछ समय पहले परिजनों ने भर्ती कराया था।
टीम ने सेंटर से अकील से जुड़े दस्तावेज और रिकॉर्ड जब्त किए और सेंटर के मालिक व स्टाफ से पूछताछ की। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अकील की मानसिक स्थिति कैसी थी और क्या किसी तरह का दबाव उस पर था।

शिकायतकर्ता द्वारा सौंपे गए दस्तावेज

मामले के शिकायतकर्ता शमशुद्दीन चौधरी ने एसआईटी को कई दस्तावेज सौंपे, जिनमें वोटर लिस्ट आदि शामिल हैं। शमशुद्दीन ने खुद को मुस्तफा के मलेरकोटला स्थित पड़ोसी बताया। उनकी शिकायत पर एमडीसी थाने में पूर्व डीजीपी मुस्तफा और उनके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।एसआईटी ने पूर्व डीजीपी मुस्तफा, उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों को जांच में शामिल होने का नोटिस जारी किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुस्तफा परिवार 27 अक्टूबर को पंचकूला पहुंचकर बयान दर्ज कराएगा। टीम परिवार के सभी सदस्यों के बयान दर्ज करेगी।एसआईटी अब अकील अख्तर के दोनों वीडियो और सोशल मीडिया गतिविधियों का भी विश्लेषण कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वीडियो दबाव में बनाए गए थे या एडिट किए गए हैं।
जांच में घर के नौकर और सिक्योरिटी गार्ड्स से भी पूछताछ की जाएगी ताकि हर पहलू की जानकारी मिल सके।अधिकारी बता रहे हैं कि डायरी और मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच से कई ऐसे सुराग मिल सकते हैं, जो अकील की मौत की गुत्थी सुलझाने में निर्णायक साबित हो सकते हैं।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds