BREAKING

DelhiEntertainmentIndia

दिल्ली में होने जा रहे बड़े म्यूजिक कंसर्ट को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार सिंगर Karan Aujla अपने दिल्ली कंसर्ट से पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta से मुलाकात करते नजर आए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।दरअसल, 28 फरवरी को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में करण औजला के ‘पी-पॉप कल्चर इंडिया टूर’ का उद्घाटन शो आयोजित होने जा रहा है।इसी कंसर्ट की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने करण औजला से खास मुलाकात की और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने सिंगर का गर्मजोशी से स्वागत किया और कहा कि दिल्ली में उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिलने वाला है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भरोसा दिलाया कि कंसर्ट के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं होने दी जाएगी।उन्होंने खास तौर पर ट्रैफिक व्यवस्था पर जोर देते हुए बताया कि अधिकारियों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं, ताकि स्टेडियम के आसपास जाम की स्थिति न बने।साथ ही वेन्यू पर साफ-सफाई और दर्शकों की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।यह बैठक इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि करण औजला के कुछ पिछले कंसर्ट्स में अव्यवस्था की शिकायतें सामने आई थीं।गुरुग्राम में हुए एक शो के दौरान 200 से ज्यादा लोगों के मोबाइल फोन चोरी होने की खबरें सामने आई थीं, जिससे काफी हंगामा हुआ था।इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली प्रशासन इस बार सुरक्षा और प्रबंधन को लेकर अतिरिक्त सतर्क नजर आ रहा है।दिल्ली सरकार ने ट्रैफिक पुलिस समेत सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा है।
स्टेडियम तक आने-जाने वाले रास्तों पर ट्रैफिक कंट्रोल, पार्किंग व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष प्लान तैयार किया गया है।ताकि हजारों की संख्या में आने वाले म्यूजिक फैंस को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।दिल्ली का यह शो करण औजला के पी-पॉप इंडिया टूर की शुरुआत माना जा रहा है।इसके बाद वे देश के कई बड़े शहरों में लाइव परफॉर्म करते नजर आएंगे।म्यूजिक प्रेमियों के बीच इस कंसर्ट को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

फिलहाल, दिल्ली में होने वाला यह कंसर्ट सिर्फ म्यूजिक इवेंट ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था की भी बड़ी परीक्षा माना जा रहा है।अब देखना होगा कि राजधानी दिल्ली में यह मेगा शो कितनी सफल तरीके से आयोजित होता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds