BREAKING

India

जेल से बाहर आते ही शादी में पहुंचे राजपाल यादव, डांस वीडियो हुआ वायरल

कॉमेडी के लिए मशहूर अभिनेता राजपाल यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। तिहाड़ जेल से रिहा होने के तुरंत बाद वह सीधे अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने पहुंच गए। बुधवार, 19 फरवरी को हुई इस शादी में उन्होंने पूरे परिवार के साथ जमकर जश्न मनाया। शादी समारोह के वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

 

सलमान खान के गाने पर लगाए ठुमके

सामने आए वीडियो में राजपाल यादव गोल्डन रंग की धोती-कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में सलमान खान की फिल्म ‘हैलो ब्रदर’ का मशहूर गाना ‘तेरी चुनरिया’ बज रहा है, जिस पर राजपाल यादव पूरे जोश और उत्साह के साथ डांस करते दिख रहे हैं। उनके चेहरे पर भतीजी की शादी की खुशी साफ झलक रही है। फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उनकी खुशी देखकर खुश नजर आ रहे हैं।

शादी में शामिल होने के लिए मांगी थी जमानत

दरअसल, राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली थी, जिसके बाद मंगलवार को उन्हें तिहाड़ जेल से रिहा किया गया। उन्होंने खास तौर पर भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए कोर्ट से राहत की मांग की थी, जिसे मंजूरी मिल गई।

मीडिया से बातचीत में कही ये बात

जेल से बाहर आने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए राजपाल यादव ने कहा कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे कर लिए हैं और अब तक करीब 250 फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने देश की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि दर्शकों के प्यार और समर्थन की वजह से ही वह इतने लंबे समय तक इंडस्ट्री में टिक पाए हैं। साथ ही उन्होंने न्यायपालिका का भी आभार जताया और कोर्ट के आदेशों का पूरी तरह पालन करने की बात कही।

18 मार्च को होगी अगली सुनवाई

कानूनी मामले की बात करें तो दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस केस में उनकी सजा पर फिलहाल रोक लगा दी है। कोर्ट ने 18 मार्च तक उनकी रिहाई का आदेश दिया है। शिकायतकर्ता कंपनी के खाते में 1.5 करोड़ रुपये जमा होने के बाद उन्हें यह राहत मिली। अब इस मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी। तब तक राजपाल यादव जमानत पर बाहर रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds