BREAKING

IndiaJAMMU KASHMIR

जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के Rajouri जिले के Nowshera Sector में नियंत्रण रेखा (Line of Control) के पास सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया। इस कार्रवाई में एक पाकिस्तान समर्थित आतंकी मारा गया, जबकि दूसरे आतंकी की तलाश के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।अधिकारियों के मुताबिक खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे नौशेरा के झांगर इलाके में एलओसी के पास दो संदिग्ध लोगों की गतिविधि देखी गई। इसके बाद सेना के जवान तुरंत सतर्क हो गए और इलाके में ऑपरेशन शुरू कर दिया।

Indian Army की White Knight Corps के जवानों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी मारा गया, जिससे सीमा पार से घुसपैठ की साजिश विफल हो गई।

घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। दूसरे आतंकी की तलाश के लिए सेना लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। साथ ही पूरे सेक्टर में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है। जमीनी गश्त के साथ-साथ हवाई निगरानी भी की जा रही है ताकि कोई भी संदिग्ध गतिविधि तुरंत पकड़ी जा सके।

सेना के अधिकारियों का कहना है कि सीमा पर किसी भी तरह की घुसपैठ को रोकने के लिए जवान पूरी तरह सतर्क हैं और इलाके में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds