BREAKING

IndiaPakistan

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी सफलता, पहलगाम हमले का सहयोगी गिरफ्तार,TRF से जुड़ा आतंकी ऑपरेशन महादेव से मिला सुराग लश्कर कनेक्शन बेनकाब

पहलगाम आतंकी हमले के करीब 5 महीने बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दक्षिण कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों को मदद करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकी  की पहचान दक्षिण कश्मीर के मो. यूसुफ कटारिया के रूप में हुई है। 26 वर्षीय यूसुफ कटारिया जम्मू-कश्मीर में टीचर है। कटारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा बताया गया है। श्रीनगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ऑपरेशन महादेव से मिला था क्लू

जम्मू-कश्मीर पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऑपरेशन महादेव में मारे गए लश्कर आतंकवादियों से बरामद उपकरणों और हथियारों की जांच के बाद से पुलिस मोहम्मद कटारिया तक पहुंची। ऑपरेशन महादेव में सुरक्षाबलों ने तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया गया था, जो पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार थे।

ऑपरेशन महादेव के बाद पहलगाम आतंकी हमले में यह पहली बड़ी गिरफ्तारी बताई जा रही है। मोहम्मद कटारिया से पूछताछ कर मामले में आगे की छानबीन जारी है।

22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने की थी 26 लोगों की हत्या

याद हो कि 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम के बैसरन घाटी में आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी। इन 26 लोगों में 25 लोग सैलानी थे। जो भारत के अलग-अलग हिस्सों से कश्मीर घूमने आए थे। और उन्हे नजदीक पहुंचकर गोली मार दी गई थी।इस आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बहुत अधिक बढ़ गया है।

ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने दिया था पाक के आतंकियों को जवाब

पहलगाम हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों के 9 ठिकानों को तबाह कर दिया था। इस कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकी मारे गए थे। हालांकि पलहलागम के गुनाहगारों की तलाश ऑपरेशन महादेव से पूरी हुई थी  और 3 आंतकवादियो  को मार गिराया था। तीनों आंतकवादी  22 अप्रैल को हुए पहलगाम में हुए हमले में शामिल थे। मारे गए तीनों  आतंकवादी पाकिस्‍तान के रहने वाले बताए गए थे। हमले का मास्‍टरमाइंड हाशिम मूसा उर्फ सुलेमान पाकिस्तान के रावलकोट का रहने वाला था। वहीं  अबू हमजा उर्फ हैरिस पाकिस्तान के सियालकोट का और मोहम्‍मद यासिर भी पाकिस्‍तान का ही रहने वाला था। अब उनके सहयोगी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है ।

लश्कर-ए-तैयबा से कनेक्शन
मिली जानकारी के अनुसार पकड़ा गया शख्स लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा है। जम्मू-कश्मीर पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऑपरेशन महादेव में मारे गए लश्कर आतंकवादियों से बरामद उपकरणों और हथियारों की जांच के बाद से पुलिस मोहम्मद यूसुफ कटारिया तक पहुंची। पुलिस के अनुसार पकड़े गए मो. युसूफ ने आतंकवादियों आतंकियों को खाद एवं रसद पहुंचाई थी। पुलिस के अनुसार वह कुलगाम जिले का रहने वाला है। उसका सिर्फ लश्कर ए तैयबा से ही नहीं बल्कि पाकिस्तानी आतंकी संगठन के मुखौटा आउटफिट द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) से भी वह जुड़ा हुआ है। सुरक्षा एजेंसियां मो. यूसुफ कटारिया को गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मान रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds