BREAKING

India

खंडवा में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में गिरी ट्रॉली, 11 लोगों की मौत , PM मोदी और राहुल गांधी ने हादसे पर जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

मध्‍य प्रदेश के खंडवा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान 2 अक्टूबर 2025 को दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे में  बच्चियों के मरने की खबर सामने आई है।जानकारी के अनुसार करीब 20 से 25 लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है।शुरुआती जांच में हादसे की वजह अभी तक सामने नही आई है।बताया जा रहा है कि जब पंधाना क्षेत्र में दुर्गा देवी की मूर्तियों को विसर्जन के लिए लेकर जा रहा थे तब ट्रैक्टर ट्रॉली श्रद्धालुओं समेत तालाब में पलट गई।

इंदौर रेंज के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ‘‘अब तक तालाब से कई श्रद्धालुओं के शव निकाले जा चुके हैं। पुलिस और प्रशासन के साथ ही SDRF और स्थानीय गोताखोरों की मदद से बचाव अभियान जारी है।

 

CM मोहन यादव ने जताया दुख

खंडवा की घटना पर मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए दुख जताया है। उन्होंने लिखा- खंडवा के ग्राम जामली और उज्जैन के समीप इंगोरिया थाना क्षेत्र में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए हादसे अत्यंत दुखद हैं। शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।CM ने मृतकों के निकटतम परिजनों को ₹4-4 लाख की सहायता राशि तथा घायलों को नजदीकी अस्पताल में समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। देवी मां दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और शोक संतप्त परिजनों को संबल हेतु प्रार्थना है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी जताया दुख

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने X पर लिखा इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों और बच्चों के अभिभावकों के साथ हैं।

PM मोदी ने जताया शोक, मुआवजे का एलान
हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक प्रकट कर पीड़ितों के परिजनों और घायलों के इलाज के लिए आर्थिक सहयोग का एलान किया। प्रधानमंत्री कार्यालय से रात 11 बजे के बाद जारी बयान में कहा गया, ‘पीएम मोदी मध्य प्रदेश के खंडवा में हुए एक हादसे में हुई जान-माल की हानि से अत्यंत दुःखी हैं। इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं।’ उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का एलान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

 

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली जहां गिरी, वहां करीब 50 फीट पानी होगा। हादसे के बाद 9 लोगों को हम लोगों ने बाहर निकाला। इनको पंधाना अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने 3 खंडवा रैफर कर दिया।पुलिस ने हादसे की पूरी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को सूचित किया है।

खंडवा का ये हादसा पूरे प्रदेश को झकझोर देने वाला है। प्रशासन का कहना है कि राहत-बचाव का काम अभी भी जारी है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही लापता श्रद्धालुओं का पता लगाया जाएगा।”

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds