मनोरंजन जगत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बिग बॉस सीजन 19 की चर्चित कंटेस्टेंट रह चुकी Tanya Mittal अब जल्द ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवी इंडस्ट्री की मशहूर प्रोड्यूसर और कंटेंट क्वीन Ekta Kapoor ने तान्या मित्तल को अपने नए प्रोजेक्ट में काम करने का मौका दिया है। एक्टिंग डेब्यू का ऑफर मिलने के बाद तान्या की खुशी देखने लायक थी और इसी खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए वह खुद एकता कपूर के घर पहुंचीं।
मिठाई और गिफ्ट्स के साथ पहुंचीं तान्या
तान्या मित्तल इस खास मौके पर खाली हाथ नहीं गईं। उन्होंने एकता कपूर का मुंह मीठा कराने के लिए खास तौर पर बकलावा मिठाई लेकर पहुंचीं। इसके अलावा उन्होंने चॉकलेट्स और भगवान गणपति की मूर्ति समेत कई गिफ्ट्स भी भेंट किए।
इस मुलाकात का वीडियो तान्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दोनों के बीच खुशी भरा माहौल नजर आया। एकता कपूर ने पहले तान्या को मिठाई खिलाई और फिर खुद बकलावा का स्वाद चखते हुए उसकी तारीफ भी की।
बिग बॉस से मिली पहचान
गौरतलब है कि बिग बॉस 19 में हिस्सा लेने के बाद तान्या मित्तल को बड़ी पहचान मिली थी। शो के दौरान उनका अंदाज और लाइफस्टाइल काफी चर्चा में रहा। खासकर बकलावा मिठाई को लेकर उनका बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें यह मिठाई इतनी पसंद है कि वे इसे खाने के लिए दुबई तक चली जाती हैं।
बिग बॉस के बाद तान्या लगातार विज्ञापनों और सोशल मीडिया कैंपेन में नजर आ रही हैं और अब एक्टिंग डेब्यू के साथ उनका करियर एक नए मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है।
एकता कपूर के लिए लिखा खास मैसेज
तान्या मित्तल ने एकता कपूर के साथ अपनी मुलाकात को “सपनों के सच होने जैसा पल” बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि एकता कपूर सिर्फ इंडस्ट्री का बड़ा नाम नहीं बल्कि सपनों को हकीकत में बदलने वाली प्रेरणा हैं।
उन्होंने एकता कपूर को मेहनत, हिम्मत और सफलता का प्रतीक बताते हुए उनके हमेशा चमकते रहने की कामना भी की।
फैंस को अब डेब्यू का इंतजार
तान्या मित्तल के एक्टिंग डेब्यू की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। हालांकि अभी प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही उनके नए शो या वेब प्रोजेक्ट का ऐलान किया जा सकता है।
फिलहाल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह मुलाकात तान्या मित्तल के करियर के नए सफर की शुरुआत मानी जा रही है











