BREAKING

India

अमृतसर से रवाना हुई भारत गौरव ट्रेन: श्रद्धालुओं को चार ज्योतिर्लिंग और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की 9 दिन की दिव्य यात्रा

भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष पहल की है। आईआरसीटीसी की “चार ज्योतिर्लिंग एवं स्टैच्यू ऑफ यूनिटी यात्रा” पर आधारित भारत गौरव ट्रेन आज सुबह 8 बजे अमृतसर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई।

यह यात्रा कुल 9 दिनों की है और इसमें श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख चार ज्योतिर्लिंग—सोमनाथ, द्वारका, मल्लिकार्जुन और विष्णु धाम—के दर्शन कराने के साथ ही स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भ्रमण भी कराया जाएगा।

आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व की जगहों का अनुभव कराना है। इस दौरान यात्रियों को विशेष सुविधाओं से युक्त ट्रेन में सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds