BREAKING

DelhiIndia

हौंसलों की लहरें, जीत की ओर कदम ,दिव्यांगता नहीं संकल्प है पहचान ,तैरती उम्मीदें, चमकते हुए सपने

दिल्ली के दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन (DPSA), जो भारतीय पैरालंपिक समिति से संबधित है, ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्विमिंग पूल परिसर में तीसरी दिल्ली राज्य पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप 2025 का सफलतापूर्वक आयोजन किया…. इस आयोजन में दिव्यांग बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस बार की प्रतियोगिता में कुल 120 पैरा-एथलीटों ने चार श्रेणियों — सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्गों में भाग लिया। इस चैंपियनशिप ने न सिर्फ प्रतिभाओं को जमीनी स्तर पर मंच प्रदान किया, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं तक पहुँचने के लिए प्रोत्साहन भी दिया।

इस आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि हाथ-पैर न होने के बावजूद बच्चों और महिलाओं ने तैराकी में भाग लेकर ओलंपिक खेलों में खेलने और जीतने के अपने जुनून को प्रदर्शित किया। उनकी हिम्मत और संकल्प ने सबका दिल जीत लिया। प्रतियोगिता के दौरान मंत्री ने विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों और महिलाओं के साहस को सलाम किया और उन्हें प्रेरणा का स्रोत बताया।

इस चैंपियनशिप की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि दिल्ली पैरा खेलों के लिए एक उभरते हुए केंद्र के रूप में सामने आ रहा है और यह मंच भारतीय पैरा-एथलीटों को वैश्विक स्तर पर उत्कृष्टता प्राप्त करने की दिशा में सशक्त रूप से अग्रसर कर रहा है। ऐसे आयोजन दिव्यांगजन के आत्मविश्वास को नई उड़ान देने के साथ-साथ एक समावेशी समाज की ओर भी महत्वपूर्ण कदम हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds