हार के बाद MI में तनाव, पंड्या-बुमराह विवाद चर्चा में

Punjab Kings के खिलाफ मिली हार के बाद Mumbai Indians के भीतर माहौल को लेकर अटकलें और तेज हो गई हैं, खासकर जब कप्तान Hardik Pandya और अनुभवी गेंदबाज Jasprit Bumrah के
Bumrah के बीच मैदान पर हुई बहस का वीडियो वायरल हुआ। हालांकि क्रिकेट विशेषज्ञ इसे मैच के दबाव में हुई सामान्य प्रतिक्रिया मान रहे हैं, लेकिन लगातार खराब प्रदर्शन प्रदर्शन ने इन घटनाओं को ज्यादा
बना दिया है। अब टीम मैनेजमेंट के सामने सबसे बड़ी चुनौती खिलाड़ियों के बीच तालमेल बनाए रखने और आने वाले मैचों में मजबूत वापसी करने की है,ताकि Mumbai Indians फिर से जीत 
की पटरी पर लौट सके।

Mumbai Indians की चौथी हार का सिलसिला जारी

लगातार चौथी हार ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की मजबूती को कमजोर कर दिया है। पंजाब के खिलाफ 196 रनों का बचाव करने आई मुंबई की गेंदबाजी ताश के पत्तों की तरह टूट गई। लेकिन हार से ज्यादा चर्चा उस वीडियो की हो रही है, जिसमें बुमराह और हार्दिक के बीच का मतभेद स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

मैदान पर बुमराह की खीझ और हार्दिक की आत्ममनोरंजन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल हो रहे वीडियो में जसप्रीत बुमराह कप्तान हार्दिक पंड्या के एक निर्णय पर गुस्से में नजर आ रहे हैं। मैच के एक महत्वपूर्ण क्षण पर हार्दिक ने बुमराह की सलाह को नजरअंदाज करते हुए अपनी योजना के अनुसार फील्डिंग सेट की। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बुमराह पहले कप्तान से बहस करते हैं, लेकिन फिर निराश होकर उनकी बात मान लेते हैं। बुमराह के चेहरे के भाव साफ दर्शा रहे थे कि वे कप्तानी के निर्णयों से असंतुस्ट हैं।

मैच के बाद हार्दिक ने खिलाड़ियों की फटकार लगाई।

मैच के बाद हार्दिक पंड्या का गुस्सा चरम पर था। उन्होंने टीम के प्रदर्शन पर अचंभा जताते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि टीम में अब बड़े बदलाव की आवश्यकता हो सकती है। हार्दिक ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो अब मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है। हमें वापस जाकर यह जांचना होगा कि कमी कहाँ रह गई है। क्या यह व्यक्तिगत गलती है, टीम की कमी है या योजना विफल हुई? हमें शीघ्र ही कठिन प्रश्न उठाने होंगे और जिम्मेदारी निभानी होगी। हार्दिक ने यह भी सूचित किया कि आगामी मैचों में कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है या टीम संयोजन में महत्वपूर्ण बदलाव संभव हैं।

सितारे नाकाम, गेंदबाजी कमजोर

इस मैच में क्विंटन डी कॉक के बेहतरीन शतक और नमन धीर के अर्धशतक के बावजूद शेष टीम असफल रही। बुमराह भी लगातार पांचवें मैच में विकेट के लिए तरसते हुए नजर आए और उन्होंने 41 रन दिए। वहीं, कप्तान हार्दिक ने बल्ले से केवल 14 रन बनाए और गेंदबाजी में 3 ओवर में 39 रन खर्च किए। मुंबई इंडियंस का अगला मैच सोमवार, 20 अप्रैल को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ होगा। यदि मुंबई को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना है, तो यह मुकाबला उनके लिए हर हाल में जीतना आवश्यक है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सोमवार तक हार्दिक और बुमराह के बीच के ये मतभेद सुलझ पाएंगे

Exit mobile version