दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर बजरी से भरा एक तेज रफ्तार डंपर अचानक एक कार पर पलट गया… और कार चकनाचूर हो गई।इस भयानक हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई —
मां, बेटा, बेटी, दामाद… सब खत्म हो गए।

सब लोग एक रिश्तेदार—अपने मामा के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था…उधर वो सब लोग अंतिम संस्कार मे शामिल होने जा रहे थे
और इधर उनकी बहन, भांजे, भांजी का पूरा परिवार सड़क हादसे में उजड़ गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया— 10 सेकंड में सब खत्म स्थानीय लोगों ने बताया कि डंपर तेज रफ्तार में आया और अचानक कार पर पलट गया
हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुँची, मातम मच गया। अंतिम संस्कार में शामिल लोग भी सब कुछ छोड़कर घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े।एक ही दिन…
एक तरफ चिता जल रही थी,
और दूसरी तरफ सात लोगों का पूरा परिवार खत्म हो गया।डंपर चालक मौके से फरार हो गया है।
पुलिस ने वाहन कब्ज़े में लेकर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।
हादसा कैसे हुआ— यह भी CCTV फुटेज से जांचा जा रहा है।