1 अक्टूबर 2025 से आम लोगों की जेब पर कई नई मार पड़ने जा रही है। सरकार और विभिन्न विभागों ने नए नियम लागू कर दिए हैं जिनका असर सीधे उपभोक्ताओं और यात्रियों पर होगा।
🔹 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा
•तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है।
•इससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारी प्रभावित होंगे।
•घरेलू सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।
🔹 स्पीड पोस्ट महंगी
•डाक विभाग ने स्पीड पोस्ट और पार्सल सेवाओं के शुल्क में बढ़ोतरी की घोषणा की है।
•नई दरें 1 अक्टूबर से लागू होंगी।
•विभाग का कहना है कि यह कदम परिचालन लागत बढ़ने की वजह से उठाना पड़ा।
🔹रिज़र्वेशन के लिए आधार अनिवार्य
•रेलवे ने अब ट्रेन रिज़र्वेशन के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है।
•इसका उद्देश्य टिकटों में फर्जीवाड़ा रोकना और यात्रा व्यवस्था को पारदर्शी बनाना है।
•यात्री को टिकट बुकिंग के समय आधार नंबर देना होगा, वहीं सफर के दौरान पहचान के लिए आधार साथ रखना जरूरी रहेगा।
•व्यापारियों और छोटे उद्योगों को सिलेंडर महंगा होने से खर्च बढ़ना तय है।
•डाक सेवाओं पर निर्भर आम लोगों और व्यवसायियों को भी ज्यादा पैसा देना होगा।
•वहीं रेलवे यात्रियों के लिए आधार अनिवार्य होने से पहचान सत्यापन की प्रक्रिया और कड़ी हो जाएगी।
👉 कुल मिलाकर 1 अक्टूबर से लागू हुए ये बदलाव आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी दोनों पर असर डालेंगे।









