अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन और आरती के समय में बदलाव कर दिया गया है। रामलला के दर्शन और आरती की नई समय सारिणी अब श्रद्धालुओं के लिए जारी कर दी गई है। मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, दोपहर में आरती और भोग के समय मंदिर के पट एक घंटे तक बंद रहेंगे।
रामलला दर्शन का नया समय
शीत ऋतु के आगमन के साथ ही मंदिर ट्रस्ट ने दर्शन और आरती के समय में बदलाव किया है। बृहस्पतिवार से श्रद्धालुओं के लिए दर्शन सुबह 7 बजे से शुरू होंगे और रात 9 बजे तक जारी रहेंगे।
आरती और भोग का समय
रामलला की आरती के समय में भी परिवर्तन किया गया है:मंगला आरती: सुबह 4 बजे की बजाय अब 4:30 बजेश्रृंगार आरती: सुबह 6 बजे की बजाय अब 6:30 बजेदर्शन की शुरुआत: सुबह 6:30 बजे की बजाय अब 7 बजेदोपहर में आरती और भोग के दौरान मंदिर के पट एक घंटे तक बंद रहेंगे, ताकि श्रद्धालु शांति से आरती में भाग ले सकें।राम मंदिर ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि शरद ऋतु के कारण दर्शन और आरती में यह बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि यह बदलाव श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर में व्यवस्थित दर्शन सुनिश्चित