BREAKING

EntertainmentIndia

शादी के बंधन में बंधे विजय-रश्मिका, साउथ की रोमांटिक जोड़ियों की खास लिस्ट

दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी और खुशखबरी सामने आई है। मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा ने आखिरकार शादी कर ली है। दोनों ने आज तेलुगु रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए और अब पति-पत्नी बन चुके हैं।

बताया जा रहा है कि रश्मिका और विजय की लव स्टोरी फिल्म के सेट से शुरू हुई थी, जो अब शादी तक पहुंच गई। उनकी जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं और शादी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है।

लेकिन रश्मिका और विजय पहली ऐसी जोड़ी नहीं हैं, जिन्होंने अपने को-स्टार से शादी की हो। दक्षिण भारतीय सिनेमा में कई ऐसे मशहूर कलाकार हैं, जिनकी प्रेम कहानी शूटिंग के दौरान शुरू हुई और फिर शादी में बदल गई।

इन साउथ सितारों ने भी को-स्टार से रचाई शादी

सूर्या और ज्योतिका
दोनों की मुलाकात फिल्म के सेट पर हुई और प्यार परवान चढ़ा। साल 2006 में दोनों ने शादी कर ली। इनके दो बच्चे हैं और दोनों मिलकर एक फिल्म प्रोडक्शन कंपनी भी चलाते हैं।

महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर
फिल्म ‘वाम्सी’ के दौरान दोनों करीब आए और 2005 में शादी कर ली। आज ये टॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं।

अजित कुमार और शालिनी
फिल्म ‘अमरकलम’ के सेट पर शुरू हुई प्रेम कहानी 2000 में शादी में बदल गई। यह जोड़ी अपनी निजी जिंदगी को बेहद प्राइवेट रखती है।

यश और राधिका पंडित
टीवी से शुरू हुआ रिश्ता फिल्मों तक पहुंचा और 2016 में दोनों ने शादी कर ली। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं।

सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी
फिल्म ‘महा समुद्रम’ के दौरान दोनों करीब आए और 2024 में शादी कर ली।

फहाद फासिल और नजरिया नाजिम
फिल्म ‘बैंगलोर डेज’ के दौरान शुरू हुआ प्यार 2014 में शादी में बदल गया। दोनों अब सफल प्रोडक्शन हाउस भी चला रहे हैं।रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि फिल्मी दुनिया में शुरू हुआ प्यार असल जिंदगी में भी खूबसूरत रिश्ते में बदल सकता है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की ये जोड़ियां आज लाखों फैंस के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds