BREAKING

EntertainmentIndia

शादी की घोषणा के बाद उदयपुर रवाना हुए विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, एयरपोर्ट पर साथ दिखे परिवार और दोस्त

काफी समय से चल रही चर्चाओं के बाद आखिरकार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा कर दी है। रविवार को कपल ने एक बयान जारी कर बताया कि वे जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। दोनों ने अपनी शादी को प्यार से ‘विरोश की शादी’ नाम दिया है।शादी की घोषणा के बाद अब विजय और रश्मिका को हैदराबाद एयरपोर्ट पर साथ देखा गया, जहां से वे कथित तौर पर उदयपुर के लिए रवाना हुए। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों को देखकर माना जा रहा है कि कपल शादी की तैयारियों के लिए उदयपुर जा रहा है। इस दौरान उनके साथ दोस्त और परिवार के कुछ सदस्य भी मौजूद थे।

 

एयरपोर्ट पर खुश नजर आया कपल

हैदराबाद एयरपोर्ट से सामने आए वीडियो में विजय और रश्मिका दोनों काफी खुश और उत्साहित नजर आए। विजय देवरकोंडा ने सफेद शर्ट, काली पैंट और ब्लैक लेदर जैकेट पहनी हुई थी। उन्होंने अपनी नई हेयरस्टाइल और स्टाइलिश मूंछों से सभी का ध्यान खींचा। उनके साथ उनके भाई आनंद देवरकोंडा, दोस्त और टीम के कुछ सदस्य भी मौजूद थे।वहीं रश्मिका मंदाना ग्रे ब्लेजर और ट्राउजर के साथ सफेद शर्ट में बेहद स्टाइलिश दिखीं। उनके आसपास कुछ महिलाएं नजर आईं, जिन्हें उनकी सुरक्षा टीम का हिस्सा बताया जा रहा है। रश्मिका लगातार मुस्कुराती नजर आईं और कैमरों को देखकर खुश दिखीं।

26 फरवरी को होगी शादी, 4 मार्च को ग्रैंड रिसेप्शन

जानकारी के मुताबिक, विजय और रश्मिका की शादी 26 फरवरी को उदयपुर में होगी। इससे पहले शादी से जुड़े कार्यक्रम 24 फरवरी से शुरू हो जाएंगे। वहीं 4 मार्च को हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों के शामिल होने की संभावना है।बीते दिनों सोशल मीडिया पर दोनों के शादी के इनविटेशन कार्ड की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं, जिससे उनकी शादी की तारीख को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं।

फैंस में खुशी की लहर

जैसे ही कपल ने शादी की घोषणा की, सोशल मीडिया पर फैंस की ओर से बधाइयों की बाढ़ आ गई। फैंस इस जोड़ी को लंबे समय से ‘विरोश’ कहकर बुलाते रहे हैं और अब उनकी शादी की खबर से फैंस बेहद खुश हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds