साउथ सुपरस्टार राम चरण की अपकमिंग फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर फैंस का उत्साह लगातार चरम पर बना हुआ है। फिल्म के अनाउंसमेंट वीडियो, फर्स्ट लुक पोस्टर और टीज़र पहले ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर चुके हैं। अब फिल्म के सेट से सामने आईं लीक तस्वीरों ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।

दिल्ली में शूटिंग, वायरल हुईं लीक तस्वीरें
इन वायरल तस्वीरों में राम चरण को दिल्ली के संसद भवन और इंडिया गेट के आसपास शूटिंग करते हुए देखा गया है। कड़ाके की ठंड के बीच सड़क पर चलते राम चरण का अंदाज़ बेहद रॉ, सादा और गंभीर नजर आ रहा है। उनका यह लुक उनके पिछले किरदारों से बिल्कुल अलग बताया जा रहा है।
रॉ और गंभीर अवतार में दिखे राम चरण
तस्वीरों में राम चरण की बॉडी लैंग्वेज, चेहरे के भाव और स्टाइल साफ संकेत देते हैं कि ‘पेड्डी’ में वह एक दमदार और गंभीर किरदार निभाने वाले हैं। फैंस सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को शेयर कर फिल्म की कहानी और दिल्ली शेड्यूल की अहमियत को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
दमदार स्टारकास्ट और मजबूत निर्देशन
फिल्म का निर्देशन बुच्ची बाबू सना कर रहे हैं, जो अपनी मजबूत कहानी और भावनात्मक प्रस्तुति के लिए जाने जाते हैं।‘पेड्डी’ में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर,जगपति बाबू व शिवा राजकुमार और दिव्येंदु शर्मा नजर आएंगे।फिल्म को मिथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा वृद्धि सिनेमा के बैनर तले प्रस्तुत किया जा रहा है।
बड़े कैनवस पर पावरफुल कहानी का वादा
दिल्ली में चल रहा यह शूट शेड्यूल साफ संकेत देता है कि ‘पेड्डी’ सिर्फ एक मसाला एंटरटेनर नहीं, बल्कि बड़े स्तर पर बनी एक पावरफुल और गंभीर कहानी होगी। राम चरण का बदला हुआ अवतार और फिल्म की भव्यता फैंस की उम्मीदों को और बढ़ा रही है।
राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेड्डी’ 27 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। माना जा रहा है कि यह फिल्म रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है।










