BREAKING

4 days ago
Entertainment

ओड़िया प्लेबैक SINGER ह्यूमन सागर की 34 साल की उम्र में निधन, ओड़िया संगीत जगत में शोक की लहर,मुख्यमंत्री ने जताया शोक

ओडिशा और भारतीय संगीत जगत को एक बड़ी क्षति पहुंची है। ओडिया फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री के लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर हुमाने सागर का निधन हो गया। केवल 34 वर्ष  की उम्र में उन्होने अंतिम सांल ली। हुमाने सागर को अचानक स्वास्थ्य समस्याओं के चलते 14 नवंबर को भुवनेश्वर स्थित AIIMS में भर्ती कराया गया था। जांच में पता चला कि उनके कई अंग काम नहीं कर रहे थे, और उन्हें मल्टी-ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम (MODS), एक्यूट ऑन क्रॉनिक लिवर फेल्योर, डायलेटेड कार्डियोमियोपैथी और बाइलेटरल निमोनिया जैसी गंभीर जटिलताएँ थीं।हुमाने सागर को भर्ती करने के बाद डॉक्टरों ने लगातार उनकी स्थिति पर निगरानी रखी और उन्हें एडवांस लाइफ-सपोर्ट पर रखा गया। बावजूद इसके, उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और 17 नवंबर की रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं का शोक
हुमाने सागर के निधन की खबर सामने आते ही ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने दुख जताया। उन्होंने कहा,प्रसिद्ध पार्श्व गायक हुमाने सागर के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ। उनका निधन हमारे संगीत और सिनेमा के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ। ओम शांति।”

संगीत करियर और योगदान
हुमाने सागर का जन्म 25 नवंबर 1990 को बलांगीर जिले के टिटलागढ़ में हुआ था। उनके परिवार का संगीत से गहरा जुड़ाव था; उनके पिता और दादा दोनों ही म्यूजिक डायरेक्टर थे। बचपन से ही संगीत में रुचि रखने वाले सागर ने अपनी आवाज़ और अनूठी शैली से ओडिया संगीत जगत में विशेष पहचान बनाई।उन्होंने साल 2015 में ‘इश्क तू ही तू’ गीत के साथ पार्श्व गायन में पदार्पण किया, जो तुरंत हिट हो गया। इसके बाद उन्होंने सैकड़ों ओडिया फ़िल्मी गीत, भक्ति गीत और एल्बम रिकॉर्ड किए। सागर का संगीत न केवल ओडिशा में, बल्कि देश और विदेश में भी प्रशंसकों के दिलों को छूता रहाहुमाने सागर ने साल 2017 में श्रेया मिश्रा से विवाह किया, और उनकी एक बेटी है।हुमाने सागर का निधन केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे ओडिया संगीत और फिल्म इंडस्ट्री के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके गाने, उनकी आवाज़ और उनका अद्वितीय संगीत योगदान हमेशा याद किया जाता रहेगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds