हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और ही-मैन कहलाने वाले धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 8 दिसंबर को उनका 90वां जन्मदिन मनाया जाना था, लेकिन उससे पहले ही उनके फैंस और परिवार शोक में डूब गए। अब देओल परिवार ने उनके जन्मदिन पर एक शांत, भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने का फैसला लिया है, जिसमें फैंस भी शामिल हो सकेंगे।पहले यह कार्यक्रम धर्मेंद्र के खंडाला स्थित फार्महाउस में होना था, लेकिन अनुमति न मिलने के कारण इसे मुंबई में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।सनी देओल और बॉबी देओल चाहते हैं कि लोग धर्मेंद्र को अंतिम बार सम्मान दे सकें, इसलिए यह श्रद्धांजलि आम जनता के लिए भी खुली रहेगी।जिसका आयोजन 8 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक होगा।

श्रद्धांजलि समारोह में एंट्री बिल्कुल मुफ्त है।जिसका उद्देश्य कोई जश्न नही मनाना नही है।जिस श्रद्धांजलि सभा में मीडिया को भी बुलाया गया है।रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों बेटों ने महसूस किया कि फैंस का अपने पसंदीदा स्टार के प्रति गहरा जुड़ाव है। कई लोग उन्हें अंतिम बार देखना चाहते थे, इसलिए परिवार ने कार्यक्रम सभी के लिए खोलने का फैसला लिया।
कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे धर्मेंद्र को 10 नवंबर को सांस लेने में दिक्कत के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 12 नवंबर को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था, लेकिन 24 नवंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली।उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान भूमि में किया गया, जिसमें सलमान खान, अमिताभ बच्चन, आमिर खान और संजय दत्त जैसे कई बड़े सितारे मौजूद थे।बुधवार को उनके अस्थि-विसर्जन की रस्म हरिद्वार के हर की पौड़ी घाट पर संपन्न हुई।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, देओल परिवार फार्महाउस पर भी जन्मदिन की स्मृति कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।जिसका समय दोपहर 12.30 बजे होगा।परिवार का कहना है कि यह उनके पिता की विरासत और व्यक्तित्व का सम्मान करने का तरीका है।










