हिंदी सिनेमा के महानायक और ‘ही-मैन’ कहलाने वाले धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। सोमवार, 24 नवंबर की दोपहर करीब 1 बजे उन्होंने अपने जुहू स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। कुछ समय पहले वें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती थे। 12 नवंबर को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था और घर पर इलाज चल रहा था।
धर्मेंद्र के निधन की खबर की सबसे पहले आधिकारिक पुष्टि फिल्ममेकर करण जौहर ने सोशल मीडिया पर उन्हे श्रद्धांजलि देकर करी।फिर उसके बाद अभिनेत्री काजोल ने भी फोटो शेयर कर श्रद्धांजलि अर्पित करी। उनके पोस्ट के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार विले पार्ले पवन हंस श्मशान भूमि में किया गया। उनके अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन,आमिर खान उनकी पत्नी हेमा मालिनी बेटी ईशा देओल, और दोनों बेटे सनी देओल और बॉबी देओल संजय दत्त व अगस्त्य नंदा सहिति कईं बालीवुड सेलेब्स पहुंचे।बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र को मुखाग्नि उनके बड़े बेटे सनी देओल ने दी।

करण जौहर ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट में कहा-“एक युग का अंत” करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर लिखा “यह एक ERA का अंत है। धर्मेंद्र जी जैसे मेगा-स्टार और अच्छे इंसान अब शायद ही कभी हों। उनका आशीर्वाद, उनका प्यार, उनका गले लगाना… सब याद आएगा। इंडस्ट्री में आज एक ऐसी जगह खाली हो गई है जिसे कोई नहीं भर सकता। हम आपसे प्यार करते हैं सर। OM SHANTI।”
उनकी पोस्ट वायरल हो रही है और सोशल मीडिया पर करोड़ों फैंस दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।धर्मेन्द्र की आने वाली अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ (Ikkis) का मोशन पोस्टर रिलीज हुआ। इस फिल्म में वे अगस्त्य नंदा और जयदीप अहलावत के साथ नजर आने वाले थे।

धर्मेंद्र (पूरा नाम: धर्मेंद्र सिंह देओल) का जन्म 8 दिसंबर 1935 को हुआ था। अपने 65 साल लंबे करियर में उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा हिट फिल्मों में अभिनय करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। धर्मेन्द्र ने कॉमेडी और रोमांस में भी शानदार परफॉर्मेंस दिए।‘शोले’, ‘चुपके-चुपके’, ‘अनपढ़’, ‘धरम वीर’, ‘यमला पगला दीवाना’ जैसी अनगिनत फिल्मों में उनका काम आज भी याद किया जाता है।
धर्मेंद्र का जाना सिर्फ एक अभिनेता का जाना नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा के एक स्वर्णिम अध्याय का समापन है।वे अपने 90वें जन्मदिन से सिर्फ 14 दिन पहले दुनिया को अलविदा कह गए।देशभर में उनके प्रशंसक और सिनेमाई जगत के लोग इस महान कलाकार को नम आंखों से याद कर रहे हैं।










