BREAKING

4 days ago
EntertainmentIndiaPunjab

Fans: के लिए भावनात्मक पल: निधन के बाद बड़े पर्दे पर दिखेंगे RAJVIR JAWANDA अपनी फिल्म ‘यमला’ में

पंजाबी संगीत जगत और सिनेमा के लिए यह खबर भावनात्मक है। मशहूर गायक और अभिनेता राजवीर जवंदा के निधन के करीब एक महीने बाद उनकी आखिरी फिल्म यमला’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। यह फिल्म 28 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

राजवीर जवंदा, जिन्होंने अपनी आवाज़ और अभिनय से लाखों दिलों को जीता, अब दर्शकों के बीच अपनी आखिरी झलक छोड़ जाएंगे। फिल्म ‘यमला’ उनके चाहने वालों के लिए एक यादगार तोहफा साबित होगी।

यमलासे जुड़ी खास बातें

फिल्म गोल्ड ब्रिज फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है, जिसका निर्देशन राकेश मेहता ने किया है। इसके निर्माता बैली सिंह काकर हैं, जबकि फिल्म के विश्वव्यापी वितरण का जिम्मा पैनॉरमा स्टूडियोज और आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स ने संभाला है।

इस फिल्म में राजवीर जवंदा के साथ अभिनेत्री नवनीत कौर ढिल्लों नजर आएंगी। यह दोनों सितारे पहली और आखिरी बार साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इसके अलावा, दर्शकों को हंसाने और भावनात्मक करने के लिए फिल्म में जाने-माने कलाकार गुरप्रीत घुग्गी और धीरेज कुमार भी शामिल हैं।

टीम के अनुसार, फिल्म में राजवीर की मौजूदगी हर दृश्य में महसूस की जा सकेगी और यह उनके शानदार करियर को एक सुंदर विदाई देगी।

दुर्घटना ने छीन लिया एक उभरता सितारा

राजवीर जवंदा का 27 सितंबर 2025 को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बड्डी इलाके में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर आवारा पशुओं से टकरा गई थी, जिससे उन्हें सिर और रीढ़ की गंभीर चोटें आईं।
उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन करीब 11 दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद 8 अक्टूबर 2025 को मोहाली में उन्होंने अंतिम सांस ली।

फैन्स के लिए भावनाओं से जुड़ी रिलीज

राजवीर जवंदा के फैंस के लिए ‘यमला’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि अपने पसंदीदा कलाकार को आखिरी बार पर्दे पर देखने का अवसर है। उनके दोस्तों और इंडस्ट्री के सहयोगियों का कहना है कि यह फिल्म उनके अद्भुत व्यक्तित्व और कला को अमर कर देगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds