BREAKING

4 days ago
Entertainment

‘धुरंधर’ फिल्म का धमाका, 5 दिनों में 150 करोड़ पार, फिल्म ने रणवीर को दिया करियर का गोल्डन रन

रणवीर सिंह की नई फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रही है। फिल्म ने रिलीज के सिर्फ पांच दिनों में 152.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। शुरुआती दिनों से ही फिल्म ने दर्शकों को थियेटर्स की ओर खींचा है और अब वीकडेज में भी इसका शानदार प्रदर्शन जारी है।

5 दिनों की कमाई का पूरा हिसाब

पहले दिन में फिल्म में 28 करोड़ व दूसरे दिन 32 करोड़ और तीसरे दिन 43 करोड़ कमाए।चौथे दिन फिल्म ने 23.25 करोड़,पांचवें दिन (मंगलवार) 26.50 करोड़ कमाए।बुधवार सुबह भी शो  4 लाख (एडवांस ट्रेंड) कमाए।अब तक फिल्म कुल कमाई 152.79 करोड़ रुपये कमा चुकी है।फिल्म ने पहले ही वीकेंड में 100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया था। अब 150 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर ‘धुरंधर’ तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘धुरंधर’ न सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बल्कि दुनियाभर में भी जमकर कमाई कर रही है।घरेलू ग्रॉस में मूवी 182.75 करोड़ व ओवरसीज़ कलेक्शन 42 करोड़ कमाए।फिल्म ने वर्ल्डवाइड टोटल करीब 225 करोड़ रुपये कमाए।

रणवीर सिंह के करियर की टॉप फिल्मों में शामिल

तेज रफ्तार से बढ़ती कमाई के साथ ‘धुरंधर’ अब रणवीर सिंह की टॉप-5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हो गई है। ‘धुरंधर’ अब ‘रॉकी और रानी…’ को पीछे छोड़ने से बस एक कदम दूर है।

दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया

फिल्म के दमदार एक्शन, मल्टीस्टारर कास्ट और आदित्य धर के निर्देशन को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। कई लोग इसे “एक बार जरूर देखने लायक फिल्म” बता रहे हैं।ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर कमाई की रफ्तार ऐसे ही जारी रही, तो फिल्म अपने दूसरे वीकेंड में 175 करोड़ के आंकड़े को आसानी से पार कर सकती है। इससे यह 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन जाएगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds