बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और पंजाब के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के घर खुशियों की लहर दौड़ गई है। परिणीति ने रविवार को दिल्ली के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। इस खुशखबरी की जानकारी खुद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर साझा की।
राघव चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा,
“आखिरकार वह आ गया। हमारा बेबी बॉय। हम वाकई इससे पहले अपनी लाइफ के बारे में याद नहीं कर सकते। हमारी बाहें भर गई हैं और हमारा दिल भी भर आया है। पहले हम एक-दूसरे के लिए थे, लेकिन अब हमारे पास सबकुछ है। आभार के साथ, परिणीति और राघव।”
दिवाली पर अस्पताल में हुई भर्ती
परिणीति चोपड़ा शनिवार को दिवाली मनाने दिल्ली पहुंची थीं। इसके अगले दिन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने बेटे को जन्म दिया। राघव चड्ढा और उनके परिवार के लिए यह खुशी का पल बेहद खास है।
कपिल शर्मा शो में दिया था हिंट
कुछ समय पहले परिणीति और राघव चड्ढा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे थे। इस दौरान राघव ने हल्के-फुल्के अंदाज में अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी का हिंट दिया और कहा था कि वे जल्द ही अपने फैंस के साथ गुड न्यूज सांझा करेंगे। अब आखिरकार दोनों ने अपने फैंस को खुशखबरी दे दी है।
सगाई और शादी
परिणीति और राघव की सगाई मई 2023 में दिल्ली में हुई थी। इसके बाद 24 सितंबर 2023 को राजस्थान के उदयपुर के द लीला पैलेस में हुई थी। परिणीति मूल रूप से हरियाणा के अंबाला कैंट की रहने वाली हैं, जबकि राघव चड्ढा का परिवार दिल्ली में है और उनका ननिहाल जालंधर में है। राघव आम आदमी पार्टी (AAP) के पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं और उन्होंने पहले पंजाब के प्रभारी के रूप में भी काम किया है।
सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस की प्रतिक्रियाएं
राघव चड्ढा के पोस्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपनी शुभकामनाएं दीं। अभिनेत्री अनन्या पांडे और हुमा कुरैशी ने दिल वाले इमोजी शेयर किए, जबकि कृति सेनन और भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने परिणीति और राघव को शुभकामनाएं दीं।