BREAKING

EntertainmentIndia

शादी से पहले पीएम मोदी से मिले विजय देवरकोंडा, खत को बताया खास तोहफा

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना हाल ही में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी के बाद विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया पर एक खास याद साझा की, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात को याद किया।

दरअसल, शादी से कुछ दिन पहले विजय और रश्मिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने उन्हें अपनी शादी का निमंत्रण दिया और आशीर्वाद लिया। विजय ने बताया कि यह मुलाकात उनके जीवन के सबसे यादगार पलों में से एक रही।सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए विजय ने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान भारत के इतिहास और संस्कृति को लेकर काफी बातचीत हुई। उन्होंने यह भी बताया कि पीएम मोदी ने उनके माता-पिता के नाम एक खास पत्र लिखा, जिसे उन्होंने अपने जीवन का सबसे प्यारा तोहफा बताया।

विजय द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में एक फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा भी शुरू हो गई। तस्वीर में रश्मिका मंदाना के हाथ में पासपोर्ट नजर आया, जिसके बाद फैंस ने सवाल उठाए। हालांकि माना जा रहा है कि मुलाकात के दौरान पहचान पत्र के तौर पर पासपोर्ट साथ रखा गया होगा।बता दें कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को उदयपुर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी की। शादी के बाद अब यह जोड़ी जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म रणबाली’ में साथ नजर आने वाली है। फिल्म का पोस्टर भी जारी कर दिया गया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

फिलहाल, शादी और पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस इस नए सफर के लिए कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds