थम्मा बॉक्स ऑफिस: 4 दिनों में 100 करोड़ क्लब में एंट्री के करीब, बाघी 4 और अन्य बड़ी फिल्मों को पछाड़ा

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म थम्मा बाक्स आफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है।आदित्य सरपोतकार के निर्द्शन में बनी यह रोमांटिक हारर कामेडी अब 100 करोड़ क्लब में शामिल होने से बस एक कदम दूर है। 

 

कमाई 

फिल्म ने चार दिनों में 11.30 करोड़ रुपये की कमाई विदेशी बॉक्स ऑफिस पर की है। यह प्रदर्शन 2025 की कई बड़ी फिल्मों से बेहतर है जिनमें बाघी 4″ और स्काई फोर्स” जैसी फिल्में शामिल हैं।दोनों फिल्मों का अंतरराष्ट्रीय बिज़नेस क्रमश 15 करोड़ के आसपास रहा था, जिसे “थम्मा” बहुत जल्द पार कर लेगी। अब इसका मुकाबला “महावतार नरसिंह” (28.2 करोड़) और रेड 2″ (31 करोड़) जैसी फिल्मों से होगा।भारत में फिल्म ने अब तक 84.31 करोड़ रुपये ग्रॉस (71.45 करोड़ नेट) की शानदार कमाई कर ली है।देश और विदेश की कुल कमाई मिलाकर फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस 95.61 करोड़ रुपये हो गया है।अब सिर्फ 4.39 करोड़ रुपये की दूरी पर “थम्मा” 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।

इंडिया नेट कलेक्शन ₹71.45 करोड़ , इंडिया ग्रॉस कलेक्शन: ₹84.31 करोड़ ,ओवरसीज़ ग्रॉस कलेक्शन: ₹11.30 करोड़ ,वर्ल्डवाइड ग्रॉस ₹95.61 करोड़ कमाए हैं।
“थम्मा” न केवल भारत में बल्कि दुनियाभर में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। आयुष्मान खुराना के करियर की यह एक और बड़ी हिट बनने जा रही है, और अगले एक-दो दिनों में 100 करोड़ क्लब में शामिल होना तय है।

Exit mobile version