BREAKING

BIHAR

BJP ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी की दूसरी लिस्ट,12 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, लोक गायिका मैथिली ठाकुर और पूर्व IPS आनंद मिश्रा को भी मिला टिकट

भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 12 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। लोक गायिका मैथिली ठाकुर को अलीनगर सीट से और पूर्व IPS आनंद मिश्रा को बक्सर सीट से पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है।

मैथिली ठाकुर ने 14 अक्टूबर को BJP जॉइन की थी। वहीं आनंद मिश्रा ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए IPS की नौकरी छोड़कर चुनाव मैदान में कदम रखा था। पहले वे निर्दलीय चुनाव लड़ चुके थे, लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें मौका दिया है।

BJP ने एक दिन पहले यानी 14 अक्टूबर को 71 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की थी। अब तक पार्टी ने कुल 83 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बिहार में भाजपा 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जिसमें 18 सीटों पर कैंडिडेट की घोषणा बाकी है।

इस बार की लिस्ट में कई बड़े नेताओं और मंत्रियों के नाम शामिल हैं। डिप्टी CM समेत कुल 12 मंत्रियों को पार्टी ने टिकट दिया है। पटना जिले की बाढ़ सीट से सिटिंग विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू का टिकट काटा गया है। इसी तरह पटना सिटी से विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट भी कट गया है।

BJP की पहली लिस्ट में 71 सीटों पर 56 मौजूदा विधायक थे, जिनमें से 46 को फिर से टिकट दिया गया और 10 के टिकट काटे गए।बिहार में मतदान 6 और 11 नवंबर को होंगे और मतगणना 14 नवंबर को होगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds