BREAKING

AAJ KA VICHAR 22 hours ago
BIHAR

BIHAR ELLECTION 2025:BJP ने जारी की पहली उम्मीदवार सूची, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को मिला टिकट, 7.42 करोड़ मतदाता करेंगे फैसला

बिहार में विधानसभा चुनाव का ऐलान हुए आठ दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक NDA और महागठबंधन (Grand Alliance) दोनों में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 9 सीटों के बंटवारे से नाराज़ बताए जा रहे हैं, जिसके चलते NDA की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा में देरी हो रही थी। हालांकि मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी पहली सूची जारी कर दी, जिससे सियासी हलचल और तेज हो गई है।

NDA नेताओं की एक जैसी पोस्ट से संदेशसीट शेयरिंग को लेकर चल रही अटकलों के बीच NDA के बड़े नेताओं—सम्राट चौधरी, नितिन नवीन, चिराग पासवान, और उपेंद्र कुशवाहा—ने सोशल मीडिया पर एक जैसी पोस्ट सांझा की।
पोस्ट में लिखा गया, एनडीए दलों में सीट संख्या का विषय सौहार्दपूर्ण बातचीत में पूरा हो चुका है। कौन दल किस सीट पर लड़ेगा, यह चर्चा भी सकारात्मक बातचीत के साथ अंतिम दौर में है।
BJP ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी।लिस्ट में 71 उम्मीदवारों के नाम हैं, जिनमें 9 महिलाएं शामिल हैं।दोनों डिप्टी सीएम—सम्राट चौधरी को तारापुर से और विजय सिन्हा को लखीसराय से टिकट दिया गया है।

विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट काट दिया गया है, जबकि मंत्री मंगल पांडे, नीतीश मिश्रा, नीरज कुमार बबलू, जीवेश मिश्रा, डॉ. प्रेम कुमार और श्रेयसी सिंह को टिकट मिला है।BJP इस बार 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।2020 में उसने 110 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 74 सीटें जीती थीं। पार्टी का दावा है कि इस बार वह पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखेगी।

जदयू सांसद अजय मंडल ने दिया इस्तीफा

भागलपुर से जदयू सांसद अजय मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस्तीफा भेज दिया है।अपने पत्र में उन्होंने लिखा कि विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे में मेरी राय नहीं ली गई। पार्टी में संगठन की अनदेखी की जा रही है और मुझे सीएम से मिलने तक नहीं दिया जा रहा है।मंडल का यह कदम जदयू के भीतर असंतोष का संकेत माना जा रहा है।

सम्राट चौधरी 16 अक्टूबर को करेंगे नामांकन

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 16 अक्टूबर को तारापुर विधानसभा सीट से नामांकन करेंगे।उनके नामांकन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई अन्य बड़े नेता शामिल हो सकते हैं।

NDA के घटक दल

बिहार NDA में कुल 5 पार्टियां शामिल हैं।जिनमें जनता दल यूनाइटेड (JDU), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और लोक जनशक्ति पार्टी व राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) पार्टी शामिल हैं।इस बार बिहार में करीब 7.42 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 14 लाख नए वोटर शामिल हैं।

पहले चरण में जिन जिलों में मतदान होगा

पहले चरण में पटना, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा और नालंदा जिले शामिल हैं।

राजनीतिक माहौल गरम

चुनावी तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्य में सियासी सरगर्मी अपने चरम पर है।NDA और महागठबंधन दोनों ही गठबंधन अपने उम्मीदवारों के चयन में जुटे हैं, जबकि प्रदेशभर में चुनावी पोस्टर, रोड शो और जनसभाओं की तैयारी जोरों पर है।BJP और JDU  के बीच सीट बंटवारे की अंतिम घोषणा के बाद NDA का बड़ा शक्ति प्रदर्शन देखने को मिल सकता है। वहीं, महागठबंधन के अंदर भी दरार को भरने की कोशिशें जारी हैं।

 

बिहार का राजनीतिक पारा फिलहाल उफान पर है। एक तरफ NDA में सीट बंटवारे को लेकर तनाव है, तो दूसरी ओर महागठबंधन के भीतर मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं। BJP की पहली सूची जारी होने के बाद अब सबकी निगाहें JDU और RJD की उम्मीदवार सूची पर टिकी हैं। आने वाले कुछ दिन बिहार की सियासत के लिए बेहद अहम साबित होंगे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds