BREAKING

AAJ KA VICHAR 1 day ago
BIHAR

BIHAR ASSEMBLY ELECTION 2025:BSP ने जारी की 88 उम्मीदवारों की सूची,स्टार प्रचारकों की सूची में 40 नाम , BSP अकेले चुनावी मैदान में,बिहार में बदलाव का संदेश

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राजनीतिक गतिविधियाँ तेज़ हो गई हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने पार्टी के 88 उम्मीदवारों की पहली और दूसरी सूची जारी कर दी। इसके साथ ही बहुजन समाज पार्टी ने प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की भी घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो ने कहा कि बिहार की जनता को नया विकल्प देना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि BSP सामाजिक न्याय और ईमानदारी के रास्ते पर चलते हुए बिहार का विकास करेगी।BSP ने स्पष्ट किया कि इस बार पार्टी किसी भी अन्य राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी और अकेले 243 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

पहले चरण का नामांकन की आखिरी तारीक कल
बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए नामांकन का अंतिम दिन शुक्रवार है। पहले चरण की सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो रही है। बुधवार को राजद नेता तेजस्वी यादव ने नामांकन दाखिल किया था, जबकि NDA के बड़े चेहरे भी मैदान में उतर रहे हैं। मुंगेर की तारापुर सीट से BJP के सम्राट चौधरी और समस्तीपुर के सरायरंजन से JDU के दिग्गज मंत्री विजय चौधरी ने भी नामांकन पर्चा दाखिल किया।

JDU ने गुरुवार को अपनी दूसरी सूची भी जारी कर दी है, जिससे पार्टी के सभी 101 उम्मीदवारों की घोषणा हो गई है। वहीं, कई दलों में टिकट बंटवारे को लेकर विरोध और असंतोष की खबरें सामने आ रही हैं। JDU और BJP के भीतर भी टिकट को लेकर घमासान जारी है।राजनीतिक हलचल के बीच पटना से दिल्ली तक नेताओं के बीच बैठकें लगातार हो रही हैं। नामांकन की डेडलाइन शुक्रवार तक होने के कारण आज का दिन चुनावी सरगर्मी और सियासी बयानबाज़ी से भरपूर रहेगा।

BSP का संदेश
BSP ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची में आकाश आनंद समेत 40 नाम शामिल किए हैं। पार्टी का यह कदम स्पष्ट करता है कि वह बिहार में मजबूत चुनावी अभियान चलाने के लिए तैयार है। मायावती और पार्टी नेतृत्व का मानना है कि बिहार की जनता अब नए विकल्प की तलाश में है और बीएसपी इस बार चुनावी मैदान में अकेले उतरकर अपने सामाजिक न्याय और विकास के एजेंडे को लेकर जनता तक पहुंचेगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds