BREAKING

AAJ KA VICHAR 1 day ago
BIHAR

संगीत से राजनीति तकः लोक गायिका MAITHILI THAKUR ने राजनीति में रखा कदम , BJP पार्टी की ग्रहण सदस्यता,25 साल की गायिका अब करेगी जनता की सेवा

लोक गायिका मैथिली ठाकुर अब राजनीति के पथ पर कदम रखने जा रही हैं। दरभंगा की सुप्रसिद्ध गायिका और शास्त्रीय संगीत की ज्ञाता मैथिली ठाकुर ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। पटना स्थित होटल चाणक्य में आयोजित एक मिलन समारोह में BJP के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर RJD के विधायक भरत बिंद ने भी BJP की सदस्यता ग्रहण की।

मैथिली ठाकुर के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाखों फॉलोअर्स हैं और मिथिला क्षेत्र में उनकी खासी लोकप्रियता है। हाल ही में उनकी बीजेपी के चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के साथ तस्वीरें सामने आई थीं, जिससे यह कयास तेज हो गए थे कि वह जल्द ही BJP में शामिल हो सकती हैं।स्रोतों के मुताबिक, मैथिली ठाकुर दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि, पहले उन्होंने अपने पैतृक गांव से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी।

संगीत से राजनीति तक

मैथिली ठाकुर का जन्म 25 जुलाई 2000 को हुआ। वर्तमान में उनकी उम्र 25 साल है। वह मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले की हैं, लेकिन दिल्ली के नजफगढ़ में भी उन्होंने काफी समय बिताया। उनके पिता रमेश ठाकुर संगीत के शिक्षक और उनके गुरु हैं, जबकि माता पूजा ठाकुर घर में बच्चों की देखभाल करती हैं। उनके दो भाई हैं—ऋषभ ठाकुर और अयाची ठाकुर हैं।

मैथिली ने बचपन से ही शास्त्रीय संगीत और मैथिली लोक संगीत की शिक्षा प्राप्त की। उनके दादा और पिता दोनों ने उन्हें संगीत में प्रशिक्षित किया। प्रारंभिक शिक्षा उन्होंने घर पर ही ली और फिर एमसीडी के स्कूल से पढ़ाई की। उनके संगीत के उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण उन्हें बाद में बाल भवन इंटरनेशनल स्कूल में स्कॉलरशिप मिली।

BJP में शामिल होने के बाद राजनीतिक संभावनाएं

BJP में शामिल होने के साथ ही मैथिली ठाकुर का राजनीतिक करियर शुरू होने जा रहा है। दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट हाल ही में रिक्त हुई है, क्योंकि मौजूदा विधायक मिश्री लाल यादव ने BJP से इस्तीफा दे दिया है। अब यह माना जा रहा है कि मैथिली ठाकुर को इसी सीट से चुनाव लड़ने का अवसर मिल सकता है।

पहले यह भी चर्चा थी कि उन्हें उनके पैतृक क्षेत्र बेनीपट्टी सीट से चुनाव लड़ाया जा सकता है। लेकिन BJP ने पहले ही अपनी उम्मीदवार सूची जारी कर इस अटकलों को समाप्त कर दिया और बेनीपट्टी से मौजूदा विधायक और पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा को फिर से उम्मीदवार घोषित किया। इस निर्णय के बाद अलीनगर सीट उनके लिए सबसे संभावित विकल्प बन गई है।

भविष्य की दिशा

मैथिली ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में यह भी कहा है कि यदि उन्हें चुनाव का टिकट मिलता है, तो वह बिहार के विकास और जनता की भलाई के लिए सक्रिय रूप से काम करेंगी। उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत उनके संगीत और सोशल मीडिया फॉलोअर्स की वजह से पहले से ही चर्चा में है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds