BREAKING

4 days ago
BIHARIndia

नई सरकार के गठन से पहले पटना में हलचल तेज, मंत्री पद को लेकर चर्चा जारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10वीं बार शपथ ग्रहण से पहले पटना शहर में सुबह से ही उत्सव जैसा माहौल दिख रहा है। एनडीए की ओर से भाजपा, जदयू समेत सभी दलों के पोस्टर और बैनर सड़कों पर लगाए गए हैं। पटना एयरपोर्ट से लेकर रेलवे स्टेशन तक लगातार वीआईपी मूवमेंट जारी है। राजधानी एक्सप्रेस से भी कई वरिष्ठ नेता शहर पहुंचे हैं। सुरक्षा के कारण कई सड़कों पर आम लोगों की आवाजाही को रोक दिया गया है।

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम की प्रतिक्रिया

फ्लाइट से पटना रवाना होने से पहले छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने रायपुर में कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की लोकप्रियता आज भी गजब की है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेना अपने आप में ऐतिहासिक है।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का बयान

पटना पहुंच चुके केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि नई एनडीए सरकार के साथ बिहार “विकसित होते भारत का ग्रोथ इंजन” बनेगा। उन्होंने एनडीए को चुनने के लिए बिहार की जनता का धन्यवाद भी किया।

किसे मिलेगा मंत्री पद? चर्चा जारी

नई सरकार के मंत्रिमंडल को लेकर अभी भी अंतिम सूची तय नहीं हुई है। रात में गृह मंत्री अमित शाह की बैठक के बाद भी नामों को फाइनल नहीं किया जा सका। जिन नेताओं से संपर्क किया गया है, उन्हें चुप रहने का निर्देश दिया गया है। शाह ने साफ कर दिया है कि दागी नेताओं को मंत्री पद नहीं दिया जाएगा, इसी कारण भाजपा बेहद सावधानी से नाम चुन रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds