सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शरा सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से व्हाइट हाउस में मुलाकात की। यह 1946 के बाद किसी सीरियाई नेता की पहली आधिकारिक यात्रा है। इस ऐतिहासिक मुलाकात का मुख्य उद्देश्य सीरिया को ISIS के खिलाफ अमेरिका-संचालित गठबंधन में शामिल करना और दोनों देशों के बीच राजनयिक व आर्थिक संबंधों को सुधारना था।व्हाइट हाउस में हुई इस बैठक का स्वागत दोनों नेताओं ने गर्मजोशी के साथ किया। अमेरिकी राष्ट्रपति भवन में किसी सीरियाई राष्ट्राध्यक्ष की यह पहली आधिकारिक यात्रा होने के कारण इसे ऐतिहासिक महत्व प्राप्त है। व्हाइट हाउस प्रवक्ता ने बताया कि अल-शरा का यह दौरा विश्व में शांति और स्थिरता के प्रयासों का हिस्सा है।

बैठक की अहम बातें
अल-शरा और ट्रंप की मुलाकात व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में हुई, और यह प्रेस के लिए बंद रखी गई। विशेष सुरक्षा प्रबंधों के तहत अल-शरा ने व्हाइट हाउस के पश्चिमी प्रवेश द्वार से प्रवेश किया, जो आम विदेशी नेताओं के लिए इस्तेमाल नहीं होता।
बैठक के दौरान चर्चा के विषय
अमेरिका और सीरिया की सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल और गठबंधन और ISIS के खिलाफ सहयोग करेगा।अल-शरा चाहते हैं कि अमेरिका और कांग्रेस पुराने आर्थिक प्रतिबंधों को स्थायी रूप से हटा दें। ट्रंप ने फिलहाल कैसर एक्ट के तहत लगे प्रतिबंधों को अस्थायी रूप से माफ किया है।अमेरिका अब सीरिया को वाशिंगटन में अपना दूतावास फिर से खोलने की अनुमति देगा।व्हाइट हाउस ने कहा कि यह दौरा दोनों देशों के बीच भरोसा और सहयोग बढ़ाने की दिशा में अहम कदम है।
अल-शरा की पृष्ठभूमि और बदलाव
अहमद अल-शरा ने सीरिया में पिछले साल दिसंबर में बशर अल-असद की सरकार को हटाने वाले विद्रोही बलों का नेतृत्व किया और जनवरी में देश का अंतरिम राष्ट्रपति बने।इससे पहले, अल-शरा का नाम अल-कायदा की एक शाखा के साथ जुड़ा हुआ था और उनके सिर पर 1 करोड़ अमेरिकी डॉलर का इनाम था। हालांकि, अब वह अपने अतीत से दूरी बनाकर सीरिया के पुनर्निर्माण और विदेशी निवेश को आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं।ट्रंप ने भी अल-शरा की तारीफ की और कहा, “उसका अतीत कठिन रहा है, लेकिन यही उसे नेतृत्व देने का अनुभव देता है।”अल-शरा ने कहा कि व्हाइट हाउस में उनकी चर्चा का केंद्र सीरिया का वर्तमान और भविष्य रहा, न कि उनका अतीत रहा। इसमें वाशिंगटन के साथ भू-राजनीतिक और आर्थिक साझेदारी पर ध्यान दिया गया।

अमेरिका और सीरिया के संबंधों में सुधार
सीरिया और अमेरिका के बीच राजनयिक संबंध 2012 से निलंबित थे। अब, व्हाइट हाउस ने संकेत दिया है कि दोनों देशों के बीच सैन्य और कूटनीतिक सहयोग में सुधार की संभावनाएँ हैं।ट्रंप प्रशासन ने जून में सीरिया पर लगे प्रतिबंधों को हटाने वाला एक कार्यकारी आदेश जारी किया, जिसका मकसद देश में स्थिरता और शांति स्थापित करना है। इसके साथ ही नई सीरियाई सरकार की कार्रवाइयों पर निगरानी रखी जाएगी।
अल-शरा और ट्रंप की यह तीसरी मुलाकात है। इससे पहले मई में सऊदी अरब और सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान दोनों नेताओं ने रात्रिभोज पर चर्चा की थी।इस यात्रा के बाद अमेरिका और सीरिया के बीच दीर्घकालिक रणनीतिक और आर्थिक संबंधों की संभावना बढ़ गई है।










