BREAKING

AAJ KA VICHAR 21 hours ago
AMERICA

AMERICA के ब्राउन यूनिवर्सिटी में फाइनल एग्ज़ाम के दौरान गोलीबारी, 2 लोगों की मौत, 9 लोग घायल, राष्ट्रपति ट्रंप ने जताया शोक

अमेरिका के ब्राउन विश्वविद्यालय में फाइनल परीक्षाओं के दौरान एक काले कपड़े पहने व्यक्ति ने अंधाधुंध फायरिंग की।जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 9 अन्य लोगों के घायल होने की सूचना मिली है।पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां हमलावर की तलाश में जुटी है।प्रोविडेंस मेयर ब्रेट स्माइली ने बताया कि गोलीबारी बारूस और होली इंजीनियरिंग बिल्डिंग के अंदर हुई. जहां इंजीनियरिंग और फिजिक्स विभाग के प्रयोगशालाएं और कक्षाएं है।हमलावर ने अचानक गोलियां चलाई जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस के अनुसार, संदिग्ध एक पुरुष था, काले कपड़े पहने, और अंतिम बार उसी इमारत से भागते हुए देखा गया। फिलहाल कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है और इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। अधिकारियों ने आस-पास इलाके को सील कर दिया है और लोगों से घरों में रहने को कहा है।

घायलों को एमरजेंसी सर्विसेस द्वारा रोड आइलैंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।मेयर स्माइली ने घटना को “शहर के लिए बहुत दुखद दिन” बताया और कहा कि सभी संसाधन हमलावर को पकड़ने में लगाए जा रहे हैं।

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों को सार्वजनिक अलर्ट भेजकर कमरों में बंद रहने, दरवाज़े लॉक करने और फोन साइलेंट करने का निर्देश दिया। कई छात्रों ने बताया कि अलार्म बजने के बाद उन्होंने छिपकर सुरक्षित रहने की कोशिश की।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस गोलीबारी की जानकारी मिली है और जांच एजेंसियाँ मौके पर सक्रिय हैं। उन्होंने पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति शोक व्यक्त किया। घटनास्थल पर बाहर और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात है और नागरिकों से भीड़ और अनावश्यक स्थानों पर न जाने की अपील की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds