BREAKING

BANGLADESH

BANGLADESH में फिर भड़की हिसां,DHAKA में हुआ कच्चा बम धमाका,युवक की मौत,सुरक्षा पर सवाल

बांग्लादेश की राजधानी ढाका एक बार फिर हिंसा की चपेट में आ गई है। बुधवार शाम मोगबाजार इलाके में हुए कच्चे बम धमाके में सियाम नामक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना ने पहले से ही राजनीतिक तनाव और अशांति से जूझ रहे देश में भय का माहौल और गहरा कर दिया है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह धमाका 24 दिसंबर की शाम मोगबाजार स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्मारक के सामने फ्लाईओवर के नीचे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने फ्लाईओवर के ऊपर से नीचे की ओर कच्चा बम फेंका, जो जमीन पर गिरते ही जोरदार धमाके के साथ फट गया।मृतक सियाम उस समय सड़क किनारे एक चाय की दुकान पर मौजूद था। धमाके में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे खून से लथपथ हालत में अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बाद में परिजनों ने शव की पहचान की। सियाम एक निजी कारखाने में काम करता था।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही ढाका महानगर पुलिस (DMP) मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेराबंदी में ले लिया। हालांकि बम फेंकने वाले उपद्रवी मौके से फरार हो गए।रामना डिवीजन के उप पुलिस आयुक्त मसूद आलम ने बताया कि“शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि बम फ्लाईओवर के ऊपर से फेंका गया था। विस्फोट के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की गहन जांच की जा रही है।”

बढ़ता राजनीतिक तनाव

यह धमाका ऐसे समय हुआ है जब बांग्लादेश पहले से ही राजनीतिक उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है। छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या, एक हिंदू व्यक्ति की मौत, और बीएनपी नेता तारिक रहमान की वापसी से पहले बढ़ती हिंसा ने हालात को और संवेदनशील बना दिया है। आगामी आम चुनावों के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

इलाके में डर का माहौल

धमाके के बाद मोगबाजार और आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों में डर का माहौल है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों की जल्द पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds