BREAKING

Sports

U19 Asia Cup 2025में भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया, भारत-पाकिस्तान में होगा फाइनल महामुकाबला

अंडर-19 एशिया कप 2025 के पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। बारिश से प्रभावित यह मुकाबला दुबई के आईसीसी अकादमी ग्राउंड में खेला गया, जहां भारत ने हर विभाग में दमदार खेल दिखाया।

इस जीत के साथ ही अब फैंस को भारत बनाम पाकिस्तान के बीच खिताबी मुकाबले का इंतजार है, जो रविवार, 21 दिसंबर को खेला जाएगा। खास बात यह है कि 2014 के बाद पहली बार अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे।

बारिश के कारण 20-20 ओवरों का हुआ मुकाबला

सेमीफाइनल मुकाबला बारिश और गीले आउटफील्ड के कारण करीब 5 घंटे की देरी से शुरू हुआ। एक समय ऐसा लग रहा था कि मैच रद्द हो सकता है, लेकिन ग्राउंड स्टाफ की मेहनत के चलते खेल संभव हो सका। अंततः मुकाबले को 50 ओवर की बजाय 20-20 ओवर का कर दिया गया।टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ।

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 138 रन ही बना सकी। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा।भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो हेनिल पटेल  ने 2 विकेट और कनिष्क चौहान ने भी 2 विकेट अपने   नाम किए।किशन सिंह, दीपेश देवेन्द्रन और खिलन पटेल – 1-1 विकेट झटका।भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाकर श्रीलंका को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।

भारत की खराब शुरुआत

139 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही।कप्तान आयुष म्हात्रे सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए।

वैभव सूर्यवंशी भी 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।महज 25 रन के स्कोर पर 2 विकेट गिरने से एक समय टीम इंडिया मुश्किल में नजर आ रही थी। लेकिन इसके बाद मैदान पर आया असली तूफान आया।तीसरे विकेट के लिए आरोन जॉर्ज और विहान मल्होत्रा ने शानदार नाबाद साझेदारी करते हुए मैच पूरी तरह भारत के पक्ष में मोड़ दिया।आरोन जॉर्ज ने 49 गेंदों में नाबाद 58 रन और विहान मल्होत्रा ने 45 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाए।दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 87 गेंदों में 114 रनों की नाबाद साझेदारी की और भारत ने 18 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत ने 12 गेंद शेष रहते मुकाबला जीत लिया।

भारत बनाम पाकिस्तान फाइनल  टक्कर

अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला 21 दिसंबर को दुबई के ICC Academy Ground, में खेला जाएगा।भारतीय टीम 10वीं बार फाइनल में प्रवेश कर चुकी है और पाकिस्तानी टीम नेचौथी बार फाइनल में प्रवेश किया है।दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं और फाइनल मुकाबला रोमांच से भरपूर होने की पूरी उम्मीद है।अब सभी की नजरें भारत-पाकिस्तान महामुकाबले पर टिकी हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds