BREAKING

Sports

भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका की टीम को 30 रन से हराया,3-1 से सीरीज किया अपने नाम

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पांचवें और आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 30 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी तथा जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने 2025 का अंत सीरीज जीत के साथ किया।

हार्दिक-तिलक की आंधी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 231 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। पारी की शुरुआत संजू सैमसन (37 रन, 22 गेंद) और अभिषेक शर्मा (34 रन, 21 गेंद) ने आक्रामक अंदाज में की और छठे ओवर तक टीम को 63 रन तक पहुंचा दिया।इसके बाद तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों पर कहर बरपाया।तिलक वर्मा ने 42 गेंदों में 10 चौकों और 1 छक्के की मदद से 73 रन बनाए।हार्दिक पंड्या ने सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर इतिहास रच दिया और 25 गेंदों में 63 रन की तूफानी पारी खेली।

हार्दिक का यह अर्धशतक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक रहा। उनसे तेज केवल युवराज सिंह हैं, जिन्होंने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों में पचासा लगाया था। हार्दिक और तिलक के बीच चौथे विकेट के लिए 44 गेंदों में 105 रन की शतकीय साझेदारी हुई।

232 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लड़खड़ाया साउथ अफ्रीका

232 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने तेज शुरुआत की। क्विंटन डी कॉक ने 35 गेंदों में 65 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उनका साथ डेवाल्ड ब्रेविस (31 रन, 17 गेंद) ने दिया और एक समय साउथ अफ्रीका का स्कोर 10 ओवर में 1 विकेट पर 118 रन था।लेकिन यहीं से मैच भारत की पकड़ में आ गया।

बुमराह-चक्रवर्ती की घातक गेंदबाजी

जसप्रीत बुमराह ने डी कॉक को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। इसके बाद वरुण चक्रवर्ती ने अपनी फिरकी से दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को पूरी तरह जकड़ लिया।वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर, 4 विकेट अपने नाम किए।जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर, 17 रन, 2 विकेट अपने नाम किए।इसके अलावा हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह ने 1-1 विकेट चटकाए। 11वें ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने महज 81 रन जोड़ने में अपने 7 विकेट गंवा दिए और पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन ही बना सकी।

साउथ अफ्रीका की टीम ने टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम की थी।उसके बाद वनडे सीरीज भारतीय टीम ने 2-1 से जीती और अंत में भारतीय टीम ने टी20 सीरीज भी 3-1 से जीत ली  है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds