BREAKING

4 days ago
Sports

JUNIOR WOMEN’S HOCKEY WORLD CUP में भारत की शानदार शुरूआत, भारत ने नामीबिया को 13-0 से हराया, पूल-B में टॉप पर पहुंचा भारत

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने FIH जूनियर वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 में अपने अभियान की शुरुआत शानदार अंदाज में की। सोमवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने नामीबिया को एकतरफा अंदाज में 13-0 से मात देकर पूल-बी की अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।मैच में भारत की ओर से हिना बानो और कनिका सिवाच ने हैट्रिक दागी, जबकि साक्षी राणा ने दो गोल किए। शुरुआती क्वार्टर से लेकर अंतिम मिनट तक टीम इंडिया ने गजब का दबदबा दिखाया और नामीबिया को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

भारत की जीत में दो नाम सबसे ज्यादा चमके जो थे हिना बानो  और कनिका सिवाच।दोनों खिलाड़ियों ने लगातार आक्रामक खेल दिखाया और तीसरे क्वार्टर तक अपनी हैट्रिक पूरी कर ली। इनके अलावा साक्षी राणा ने 10’, 23’ ,बिनीमा धान ने 14’,सोनम ने  14’ व साक्षी शुक्ला  27’,इशिका – 36’ व मनीषा ने 60’ भी स्कोरबोर्ड में योगदान दिया।

चार मिनट में चार गोल

पहले ही क्वार्टर में भारत ने मुकाबले पर कब्जा जमा दिया। शुरुआती चार मिनट के भीतर ही भारतीय टीम ने लगातार चार गोल दागकर नामीबिया की डिफेंस को हिलाकर रख दिया।10वें मिनट में साक्षी राणा की शानदार रिवर्स फ्लिक से पहला गोल किया।12वें मिनट में कनिका का दमदार फिनिश व 14वें मिनट में बिनीमा का तेज रन और गोल और 14वें मिनट में सोनम का बेहतरीन टीम वर्क से किया गया चौथा गोल किया।पहले क्वार्टर के अंत तक स्कोर 4-0 था और मैच का रुख साफ तौर पर भारत की ओर झुक चुका था।

हाफटाइम तक 7-0 की बढ़त

दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम ने दबदबा बनाए रखा।साक्षी राणा ने 23वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया, जबकि साक्षी शुक्ला ने 27वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल दिया। हाफटाइम से ठीक पहले कनिका ने अपना दूसरा गोल दागकर भारत को 7-0 की बढ़त दिला दी।

तीसरे क्वार्टर मे भारत पूरी तरह मैच पर हावी दिखा।हिना बानो ने 35वें मिनट में शानदार स्ट्राइक के साथ पहला गोल दागा और तुरंत ही एक और गोल कर लिया।इसके बाद हिना बानो ने पेनल्टी कॉर्नर से तीसरा गोल दागकर हैट्रिक पूरी की।कनिका ने भी 45वें मिनट में अपना तीसरा गोल दागकर हैट्रिक पूरी कर ली।तीन क्वार्टर के अंत तक भारत स्कोर था 12-0 हो गया।

अंतिम क्वार्टर

अंतिम क्वार्टर में भारत ने कुछ बदलाव किए और बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मौका दिया।60वें मिनट में मनीषा ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर स्कोर 13-0 कर दिया।नामीबिया ने कुछ मौके बनाने की कोशिश जरूर की, लेकिन भारत की मजबूत मिडफील्ड ने उन्हें रोक दिया।

पूल बी में भारत शीर्ष पर

इस जीत के साथ भारत ने पूल-बी की अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है।भारत अब अपने अगले मुकाबले में 3 दिसंबर को जर्मनी से भिड़ेगा, जो टूर्नामेंट के सबसे अहम मैचों में से एक माना जा रहा है।

13-0 की यह जीत भारतीय टीम के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई देती है।टीम का आक्रामक खेल, सटीक पासिंग, तेज रनिंग और गोल करने की क्षमता बताती है कि भारत इस बार वर्ल्ड कप में बड़ा कमाल कर सकता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds