BREAKING

Sports

जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की तूफानी शुरूआत,चिली को 7-0 से रौंदा,अगला मुकाबला ओमान से

चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में शुक्रवार, 28 नवंबर 2025 को FIH हॉकी मेन्स जूनियर वर्ल्ड कप का भव्य शुरूआत हुई। घरेलू दर्शकों से भरे स्टेडियम में भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने टूर्नामेट मे जोरदार शुरुआत की और चिली को 7-0 के विशाल अंतर से हराकर अपने खिताबी इरादे साफ कर दिए।भारत की जीत के नायक रहे रोसन कुजूर और दिलराज सिंह, जिन्होंने दो-दो गोल दागकर टीम को मजबूत बढ़त दिलाई। इनके अलावा अजीत यादव, अनमोल एक्का और कप्तान रोहित ने भी एक-एक गोल कर स्कोर बोर्ड को 7 तक पहुंचाया।

भारत ने दूसरे क्वार्टर में मचाया तूफान

मैच की शुरुआत में पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने सतर्क खेल दिखाया। भारतीय टीम ने मौके बनाए लेकिन चिली के डिफेंस ने गोल होने नहीं दिया। हालांकि, दूसरे क्वार्टर के शुरू होते ही भारत ने आक्रामक अंदाज़ दिखाया और लगातार गोल दागे।

भारत के गोल ऐसे हुए

मैच के 16वें मिनट में रोसन कुजूर ने पहला मैदानी गोल कर भारत को बढ़त दिलाई।फिर रोसन ने दोबारा से 21वें मिनट में दूसरा गोल किया। दिलराज सिंह ने 25वें मिनट में शानदार मूव में तीसरा गोल किया।दिलराज ने एक बार फिर 34वें मिनटगोल करते हुए बढ़त 4-0 कर दी।अगले ही मिनट में अजीत यादव का तेज़ गोल किया।अनमोल एक्का ने 48वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर स्कोर 6-0 किया।कप्तान रोहित ने 59वें मिनट पर पेनल्टी स्ट्रोक से सातवां गोल किया।भारत की पासिंग, मूवमेंट और प्रेसिंग इतनी मजबूत थी कि चिली की टीम पूरे मैच में खेल में वापसी का कोई रास्ता नहीं ढूंढ सकी।

चेन्नई के दर्शकों ने हर गोल पर खड़े होकर तालियों से खिलाड़ियों का स्वागत किया। रोसन कुजूर और दिलराज सिंह का संयम और फिनिशिंग भारत की बड़े टूनार्मेंट के लिए तैयारियों का मजबूत संकेत था।कोच और सपोर्ट स्टाफ भी इस प्रदर्शन से बेहद उत्साहित नजर आए। भारत ने इस मैच में अपने आक्रामक खेल के साथ बेहतरीन डिफेंस भी दिखाया, जिसने चिली को गोल का एक भी मौका नहीं दिया।

भारत अब अपना दूसरा पूल–बी मुकाबला शनिवार, 29 नवंबर (रात 8 बजे) ओमान के खिलाफ खेलेगा। ओमान अपने पहले मैच में स्विट्ज़रलैंड से 0-4 से हार चुका है। ऐसे में टीम इंडिया का पलड़ा इस मैच में भी भारी माना जा रहा है।

टूर्नामेंट का प्रारूप और मेजबानी

यह जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप अब तक का सबसे बड़ा संस्करण है। इसमें 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें छह ग्रुप में बांटा गया है। टूर्नामेंट की मेजबानी चेन्नई और मदुरै कर रहे हैं।ग्रुप की विजेता टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुँचेंगी।हर ग्रुप की दूसरी रैंक वाली 6 टीमें आपस में राउंड-रॉबिन खेलेंगी।इस राउंड की टॉप दो टीमें भी क्वार्टर फाइनल में जगह बनाएंगी।फाइनल मुकाबला 10 दिसंबर को खेला जाएगा।

जूनियर टीम का यह 7-0 का धमाकेदार प्रदर्शन न सिर्फ जीत है बल्कि एक संदेश भी है कि भारत इस बार खिताब का सबसे बड़ा दावेदार है।टीम का तालमेल, गति, आक्रमण और डिफेंस सभी बेहतरीन रहे और घरेलू दर्शकों ने भी खिलाड़ियों को भरपूर समर्थन दिया।अब सबकी निगाहें ओमान के खिलाफ होने वाले अगले मुकाबले पर टिकी हैं, जहाँ भारत की जीत की रफ़्तार जारी रहने की उम्मीद है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds