BREAKING

4 days ago
Sports

UNDER-19 ASIA CUP के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान,12 दिसंबर से दुबई में होंगे मुकाबले, आयुष म्हात्रे की हाथों टीम की कप्तानी,विहान मल्होत्रा होंगे उपकप्तान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 12 से 21 दिसंबर के बीच दुबई में आयोजित किया जाएगा। 15 सदस्यीय भारतीय टीम की कप्तानी 18 वर्षीय मुंबई के युवा बल्लेबाज़ आयुष म्हात्रे को सौंपी गई है, जबकि विहान मल्होत्रा उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे।इस बार टूर्नामेंट विशेष रूप से चर्चा में है क्योंकि भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप (ग्रुप-A) में रखा गया है, और दोनों टीमें 14 दिसंबर को हाई-वोल्टेज मुकाबले में आमने-सामने होंगी।

टूर्नामेंट और ग्रुप संरचना

अंडर-19 एशिया कप 2025 में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं।BCCI के अनुसार ग्रुप इस प्रकार हैं। ग्रुप A में भारत, पाकिस्तान और क्वालीफायर टीम 1 व क्वालीफायर टीम 2 होगी।ग्रुप B में बांग्लादेश,श्रीलंका,अफगानिस्तान और क्वालीफायर टीम 3 होगी।हर ग्रुप से टॉप दो टीमें 19 दिसंबर को होने वाले सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी, जबकि फाइनल 21 दिसंबर को खेला जाएगा।

भारत का मैच शेड्यूल

भारत अपने तीन लीग मैच दुबई में खेलेगा।12 दिसंबर को भारत बनाम क्वालीफायर 1 (ICC Academy Ground) व 14 दिसंबर को भारत बनाम पाकिस्तान (ICC Academy Ground) और तीसरा मुकाबला 16 दिसंबर को भारत बनाम क्वालीफायर 2 के बीच होगा।पाकिस्तान 12 दिसंबर को “द सेवन स्टेडियम” में क्वालीफायर 3 के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगा।

टीम इंडिया की खासियतें और युवा सितारे

इस टीम में युवा प्रतिभाओं का भरपूर मेल देखने को मिलता है। खास बात यह है कि 14 वर्षीय बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी भी इस टीम का हिस्सा हैं। सूर्यवंशी इस समय सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार के लिए खेलकर सुर्खियों में हैं। उनकी चयन को भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है।ज्यादातर खिलाड़ी इस समय बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चल रही त्रिकोणीय सीरीज़ में हिस्सा ले रहे हैं, जहां भारत अंडर-19 “A” टीम फाइनल में अफगानिस्तान अंडर-19 से भिड़ेगी। एशिया कप को अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी का एक अहम चरण माना जा रहा है।

टीम इंडिया अंडर-19 स्तर पर दुनिया की सबसे सफल टीमों में से एक है। इस बार भी उसका लक्ष्य पिछले प्रदर्शन को दोहराना और एशिया कप का ट्रॉफी फिर से जीतना होगा। कप्तान आयुष म्हात्रे और उपकप्तान विहान मल्होत्रा के नेतृत्व में टीम से बड़ी उम्मीदें की जा रही हैं।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds