BREAKING

Sports

ROHIT SHARMA को मिली ICC की बड़ी जिम्मेदारी, T20 विश्व कप 2026 बने आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर, भारत-पाकिस्तान भिड़ंत 15 फरवरी को

पूर्व भारतीय कप्तान और भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर रोहित शर्मा को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। अगले साल भारत और श्रीलंका में होने जा रहे ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 के लिए उन्हें टूर्नामेंट का आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है।यह नियुक्ति इसलिए भी खास है क्योंकि एक सक्रिय खिलाड़ी को ICC टूर्नामेंट के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाना बेहद दुर्लभ है।मुंबई में मंगलवार को हुए आधिकारिक कार्यक्रम में इस बड़े आयोजन का पूरा शेड्यूल जारी किया गया। इस मौके पर ICC चेयरमैन जय शाह, भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, पूर्व भारतीय टी20 कप्तान रोहित शर्मा, मौजूदा T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, BCCI अध्यक्ष मिथुन मनहास, सचिव देवजीत सैकिया, और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला मौजूद रहे।

आठ स्थलों पर होंगे विश्व कप मैच

ICC अध्यक्ष जय शाह ने बताया कि T20 विश्व कप 2026 के मुकाबले भारत और श्रीलंका के कुल आठ स्थानों पर आयोजित होंगे।भारत के 5 शहर दिल्ली,मुंबई,चेन्नई व कोलकाता और अहमदाबाद (सबसे बड़ा वेन्यू  नरेंद्र मोदी स्टेडियम) में मुकाबले होंगे।श्रीलंका के 3 स्टेडियम कोलंबो का आर. प्रेमादासा स्टेडियम व कोलंबो का दूसरा स्टेडियम एस स्पोर्ट्स क्लब और कैंडी में पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबले होंगे।भारत और श्रीलंका पहली बार संयुक्त रूप से इस वैश्विक टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे हैं, ऐसे में इसे एशिया में T20 क्रिकेट के सबसे बड़े त्योहार के रूप में देखा जा रहा है।

रोहित शर्मा बोले खेलते समय एंबेसडर बनना बहुत बड़ा सम्मान”

38 वर्षीय रोहित शर्मा पिछले साल टीम इंडिया को T20 विश्व कप 2024 जीताकर इतिहास रच चुके हैं। इसके बाद उन्होंने T20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और अब केवल वनडे फॉर्मेट में खेल रहे हैं।अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए रोहित ने कहा कि “खेलते समय किसी खिलाड़ी को ICC टूर्नामेंट का ब्रांड एंबेसडर बनाना बहुत दुर्लभ है। यह मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है। उम्मीद है कि टीम इंडिया आने वाले विश्व कप में भी वैसा ही जादू दोहराएगी जैसा हमने 2024 में किया था।”रोहित ने कहा कि ICC इवेंट जीतना हमेशा बेहद चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन 18 साल के करियर में मिली हाल की दो बड़ी ट्रॉफियां उनके लिए खास हैं।

भारतीय टीम का ग्रुप

भारत को T20 विश्व कप 2026 में ग्रुप A में रखा गया है। इस ग्रुप में टीम इंडिया के साथ पाकिस्तान,अमेरिका व नामीबिया और नीदरलैंड्स शामिल हैं।भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी 2026 को खेला जाएगा, जिसे लेकर फैंस में अभी से उत्साह शुरू हो गया है।रोहित शर्मा ने समूह को लेकर कहा कि “किसी टीम को हल्के में नहीं ले सकते। अमेरिका, नीदरलैंड्स और नामीबिया ने पिछले कुछ सालों में शानदार क्रिकेट खेला है। हमें पहली गेंद से ही फोकस और पूरी तैयारी के साथ उतरना होगा।”उन्होंने इटली जैसी नई टीमों के जुड़ने पर भी खुशी जताई और कहा कि क्रिकेट तेजी से यूरोप, अफ्रीका और दक्षिण-पूर्व एशिया में फैल रहा है।रोहित शर्मा T20 इंटरनेशनल के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल हैं।रोहित शर्मा T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है।रोहित शर्मा ने T20 के इतिहास में सबसे ज्यादा 5 शतक लगाए हैं।रोहित की कप्तानी में भारत ने T20 विश्व कप 2024 चैंपियंस ट्रॉफी (2025) में जीती है।लगातार दो ICC ट्रॉफी अपने नाम कीं। वह दो ICC खिताब जीतने वाले भारत के दूसरे कप्तान भी हैं।अब 2026 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया नया इतिहास लिखेगी।रोहित शर्मा ने कहा कि सूर्यकुमार की नेतृत्व क्षमता टीम को आगे ले जाएगी और भारत के पास एक बार फिर विश्व कप जीतने का शानदार मौका है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds