बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन आज 35 साल के हो गए, लेकिन इस बार उनका जन्मदिन केक, पार्टी और जश्न के बीच नहीं, बल्कि फिल्म सेट पर बीता। कार्तिक इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘नागज़िला’ की शूटिंग में व्यस्त हैं और उन्होंने अपना खास दिन भी वहीं बिताया।


कार्तिक ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उनका जन्मदिन इस बार काम के नाम रहा। उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि वे आज पूरा दिन अपनी नई फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। पोस्ट सामने आने के बाद फैन्स ने कमेंट सेक्शन में बधाइयों की बौछार कर दी और उनकी प्रोफेशनल डेडिकेशन की भी खूब तारीफ की।
फिल्म ‘नागज़िला’ का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा कर रहे हैं, जो ‘फुकरे’ जैसी हिट फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। वहीं फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं, इसलिए फैन्स को उम्मीद है कि यह प्रोजेक्ट काफी बड़ा और अलग होने वाला है। बताया जा रहा है कि फिल्म में कार्तिक एक बिल्कुल नए अवतार में दिखाई देंगे।
हालांकि, जन्मदिन के मौके पर कार्तिक ने सेट के बाहर कोई खास सेलिब्रेशन नहीं किया, लेकिन फैंस और दोस्तों की ओर से बधाइयों का सिलसिला सोशल मीडिया पर लगातार जारी है।
कार्तिक आर्यन के फैन्स बेसब्री से ‘नागज़िला’ का इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि यह फिल्म उनके करियर की बड़ी हिट साबित होगी










