डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के लुआलाबा प्रांत के कोल्वेजी हवाई अड्डे (KWZ) पर एक विमान लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया और उसमें आग लग गई। लेकिन विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। विमान में कांगो के खनन मंत्री लुई वाटुम काबाम्बा और उनका प्रतिनिधिमंडल सवार था।शुरूआती जानकारी के अनुसार, यह विमान राजधानी किन्शासा से उड़ान भरकर कोल्वेजी एयरपोर्ट पर पहुंचा था। जैसे ही विमान लैंडिंग के लिए रनवे पर उतरा, अचानक विमान ने अपना नियंत्रण खो दिया और विमान रनवे से फिसल गया। इसके कुछ ही क्षणों के भीतर विमान में आग लग गई।खनन मंत्री के कम्युनिकेशन एडवाइजर इसाक न्येम्बो ने बताया कि “विमान रनवे से हटते ही आग पकड़ गया। लेकिन यात्रियों और चालक दल को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस विमान में 20 यात्री सवार थे।विमान में सवार लोगों का सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।इस हादसे की वीडियोज व फोटोस अव सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हें।

यह दुर्घटना तकनीकी खराबी के कारण हुई हो सकती है। विमान एयर जेट अंगोलन एयरलाइन का था और लुबुम्बाशी से उड़ान भरकर कोल्वेजी एयरपोर्ट पर पहुंचा था। आग को कुछ ही समय में काबू में कर लिया गया, लेकिन विमान को बचाया नहीं जा सका।कांगों सरकार ने इस मामले की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि हादसे के पीछे वास्तविक कारण क्या था।इस विमान में खनन मंत्री और उनका प्रतिनिधिमंडल कालोंडो खदान में हाल ही में हुए भीषण हादसे का जायजा लेने जा रहे थे। एक दिन पहले लुआलाबा प्रांत में स्थित कालोंडो माइन में एक बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें लगभग 32 लोगों की मौत हो गई थी।मंत्री और उनके प्रतिनिधिमंडल ने सुरक्षित निकलने के बाद खदान हादसे का आकलन करने के लिए अपनी यात्रा जारी रखने की योजना बनाई है।










