BREAKING

Punjab

PUNJAB के फिरोजपुर में RSS नेता के पोते सरेआम की गोली मारकर हत्या,CCTV फुटेज में भागते दिखे बदमाश, मामले की जांच में जुटी पुलिस

पंजाब के फिरोजपुर जिले में उस वक्त अफरा‑तफरी मच गई जब भीड़भाड़ वाले मुख्य बाजार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े स्थानीय नेता के पोते नवीन अरोड़ा (32) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे शहर में तनाव फैल गया है, जबकि पुलिस टारगेट किलिंग के एंगल से मामले की जांच कर रही है।घटना के कुछ घंटों बाद सोशल मीडिया पर खालिस्तानी संगठन शेर-ए-पंजाब ब्रिगेड की ओर से एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें नवीन अरोड़ा की हत्या की जिम्मेदारी ली गई है। पोस्ट में लिखा गया है कि संगठन “खालिस्तान की स्थापना तक जंग जारी रखेगा” और RSS से जुड़े लोगों पर हमले होते रहेंगे।हालांकि पुलिस और जांच एजेंसियों ने इस पोस्ट की असली पुष्टि नहीं की है।

कैसे हुई वारदात

पुलिस के अनुसार, नवीन शनिवार शाम अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे।जैसे ही वे मोची बाजार के पास पहुंचे।बाइक पर आए दो हमलावरों ने उन्हें रोकने की कोशिश की।एक हमलावर ने नजदीक से सीधे सिर पर गोली चलाई।गोली लगते ही नवीन सड़क पर गिर पड़े।लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। CCTV फुटेज में हमलावरों को घटना के बाद भागते हुए देखा गया है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर उनकी पहचान और लोकेशन ट्रेस करना शुरू कर दिया है।पीड़ित परिवार शोक में डूबा है। नवीन के पिता बलदेव राज अरोड़ा, जो RSS से लंबे समय से जुड़े हैं, ने बताया कि “नवीन दुकान पर मेरे साथ बैठा था। बोला कि बच्चों को लेने जा रहा हूं और 10–15 मिनट बाद फोन आया कि किसी ने उसे गोली मार दी। मेरा पोता लगातार अपने पापा का इंतजार करता रहा।”नवीन के परिवार में माता-पिता, पत्नी और 2 साल का बेटा है।

फिरोजपुर में माहौल गरमाया

वारदात के बाद मेन बाजार के दुकानदारों ने तुरंत अपनी दुकानें बंद कर दीं। मौके पर पहुंचते ही स्थानीय भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।लोकल व्यापारियों और संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक फिरोजपुर बाजार बंद रखने का एलान किया है। AAP विधायक रणबीर सिंह भुल्लर परिवार से मिलने पहुंचे। मुलाकात के दौरान बलदेव राज अरोड़ा ने कहा कि“मेरा बेटा तो चला गया, पर बाकी लोगों को बचाओ। फिरोजपुर में जिस तरह हर दूसरे दिन गोली चल रही है, यह गैंगस्टरवाद खत्म होना चाहिए।”

पुलिस की कार्रवाई

फिरोजपुर सिटी पुलिस के अनुसार CCTV फुटेज कई दुकानों से एकत्र कर ली गई है।घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने 1 खाली कारतूस बरामद किया।हमलावरों के भागने का वीडियो भी सामने आया।पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds