BREAKING

Punjab

CBI को सौंपी गई पूर्व DGP मुस्तफा के बेटे के मौत की जांच, CBI ने दर्ज की पूर्व DGP मुस्तफा उसकी पत्नी, बेटी और बहू के खिलाफ FIR दर्ज

पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत के मामले में  जांच अब CBI करेगी। इस मामले में CBI ने पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा, मलेरकोटला से तीन बार की विधायक और पूर्व मंत्री रही उनकी पत्नी रजिया सुल्ताना, अकील अख्तर की पत्नी और बहन के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं के तहत FIR दर्ज की है।बता दें कि 16 अक्टूबर 2025 की देर रात पंचकूला के सेक्टर-4 स्थित अपने घर में अकील अख्तर (35) मृत पाए गए थे। परिवार ने प्रारंभ में दावा किया था कि उनकी मौत दवाइयों की ओवरडोज के कारण हुई। इसके बाद अ INVESTIGATIONS STARTअकील का अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के हरडा गांव में किया गया। हालांकि, अंतिम संस्कार के बाद एक वीडियो सामने आया, जिसने मामले को गंभीर बना दिया।

वीडियो में अकील की पत्नी और उनके पिता के बीच अवैध संबंध के बारे में बताया गया था।जिसमें उसकी मां और उसकी बहन भी शामिल है।इस वीडियो के आधार पर पूर्व DGP के पड़ोसी शमशुद्दीन चौधरी ने पंचकूला के मनसा देवी थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने 20 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज किया और ACP विक्रम नेहरा के नेतृत्व में SIT (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) गठित की गई। SIT ने अब तक मृतक के दो मोबाइल फोन, लैपटॉप और डायरी बरामद किए हैं। अकील अख्तर की डायरी में वीडियो में कही गई बातें लिखी हुई थीं। इसके अलावा, अकील पटियाला के नशा मुक्ति केंद्र में दो बार भर्ती रहे थे। SIT ने इस केंद्र का दौरा कर मैनेजर और अन्य स्टाफ से पूछताछ की और अकील के इलाज का पूरा रिकॉर्ड जुटाया।SIT ने पंचकूला स्थित मुस्तफा परिवार की कोठी में रह रहे नौकरों और सुरक्षा कर्मियों से भी बयान दर्ज किए।अब पूरी जांच CBI के हाथों में है, जो मामले की गहन जांच करेगी।

CBI को सौंपा गया मामला

23 अक्टूबर को हरियाणा सरकार ने केंद्र से मामले की CBI जांच की सिफारिश की। इसके बाद DOPT के नोटिफिकेशन के जरिए CBI ने FIR दर्ज की और केस की जांच शुरू कर दी। CBI ने कहा कि यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 103(1) और 61 के तहत दर्ज किया गया है।CBI के अनुसार, अकील ने 27 अगस्त और 8 अक्टूबर को दो वीडियो पोस्ट किए थे। पहले वीडियो में उन्होंने पिता और पत्नी के अवैध संबंध का आरोप लगाया और परिवार द्वारा मारने या झूठे मामले में फंसाने की आशंका जताई। हालांकि, बाद में उन्होंने दूसरे वीडियो में माफी भी मांगी थी।

यह मामला अब राजनीतिक, कानूनी और सामाजिक रूप से काफी संवेदनशील बन गया है। अकील अख्तर की मौत और परिवार के खिलाफ लगाए गए गंभीर आरोपों ने पूरे देश में सुर्खियां बटोर दी हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds