BREAKING

AAJ KA VICHAR 24 hours ago
BIHAR

BIHAR ELECTIONS 2025:दुलारचंद यादव हत्याकांड में 150 पुलिसकर्मियों के घेराबंदी में देर रात बाहुबली नेता अनंत सिंह गिरफ्तार, मोकामा की राजनीति में हलचल

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण से ठीक पहले मोकामा की राजनीति में बड़ा धमाका हो गया है। RJD नेता दुलारचंद यादव की हत्या के आरोप में शनिवार देर रात पटना पुलिस ने बाहुबली छवि वाले JDU प्रत्याशी और पूर्व विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार किया है।उन्हे उनके बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया है।देर रात करीब 12 बजे 150 पुलिसकर्मियों की टीम, पटना SSP के नेतृत्व में कारगिल चौक पहुंची और अनंत सिंह को हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें कड़ी सुरक्षा में पटना ले जाया, हालांकि सुरक्षा कारणों से बाद में उन्हें किसी अज्ञात स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया। बताया जा रहा है कि अनंत सिंह को आज 11बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

गिरफ्तारी से पहले प्रचार में जुटे थे अनंत सिंह

सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी के कुछ घंटे पहले तक अनंत सिंह मोकामा में अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे। गिरफ्तारी के वक्त वे सफेद पैंट-शर्ट और चश्मे में नजर आए। उनके पीछे छह गाड़ियों का काफिला चल रहा था। पुलिस टीम के पहुंचने के बाद बिना किसी हंगामे के उन्होंने खुद को अधिकारियों के हवाले कर दिया।गिरफ्तारी के बाद अनंत सिंह के आधिकारिक फेसबुक पेज पर पोस्ट किया गया है-“सत्यमेव जयते। मुझे #मोकामा की जनता पर पूर्ण भरोसा है!! इसलिए चुनाव अब मोकामा की जनता लड़ेगी।

मोकामा में 30 अक्टूबर को हुई थी हत्या

RJD के वरिष्ठ नेता दुलारचंद यादव (76) की हत्या 30 अक्टूबर को मोकामा में जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के प्रचार अभियान के दौरान हुई थी। उस समय भीड़ के बीच अचानक झड़प हुई और गोलीबारी में दुलारचंद की मौत हो गई।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, दुलारचंद के शरीर पर कई गहरे जख्म, पसलियां टूटी हुईं और फेफड़ा फटा हुआ मिला। डॉक्टरों ने बताया कि सिर और सीने पर जोरदार चोटों से कार्डियो-पल्मोनरी फेल्योर हुआ, जिससे उनकी मौत हुई। रिपोर्ट में फायरआर्म इंजरी यानी गोली लगने के निशान भी दर्ज हैं।

चुनाव आयोग की सख्त कार्रवाई

घटना के बाद चुनाव आयोग ने शनिवार शाम बड़ा एक्शन लिया।बाढ़ के SDM चंदन कुमार,ग्रामीण SP विक्रम सिहाग, और SDPO-1 राकेश कुमार को तत्काल हटा दिया गया।उनकी जगह नए अफसरों की तैनाती की गई हैIAS आशीष कुमार को नया SDM बनाया गया,CID के DSP आनंद कुमार सिंह को SDPO-1 की जिम्मेदारी दी गई,वहीं ATS के DSP आयुष श्रीवास्तव को SDPO-2 नियुक्त किया गया है।

राजनीतिक हलचल तेज

अनंत सिंह की गिरफ्तारी से NDA की रणनीतिक स्थिति पर बड़ा असर पड़ा है।NDA जहां अब तक राजद पर “जंगलराज” का आरोप लगाकर माहौल अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहा था, वहीं अब विपक्ष को हमला करने का नया मौका मिल गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds