BREAKING

DelhiIndia

गृह मंत्री अमित शाह का बयान: बारिश से प्रभावित किसानों को हर संभव मदद देगी मोदी सरकार

देश के कई हिस्सों में हाल ही में हुई भारी बारिश और बाढ़ से किसानों को हुए नुकसान पर केंद्र सरकार ने बड़ा बयान दिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार प्रभावित किसानों को हर संभव मदद देगी।

अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार राज्यों के संपर्क में है और प्रभावित इलाकों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि राहत और बचाव कार्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमें तैनात की गई है

किसानों के नुकसान का आकलन जारी

गृह मंत्री ने कहा कि जिन इलाकों में फसलें नष्ट हुई हैं, वहां की रिपोर्ट मांगी गई है। राज्यों से प्राप्त जानकारी के आधार पर मुआवजा और राहत पैकेज तय किया जाएगा। शाह ने भरोसा दिलाया कि किसानों को उनके नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र हर कदम उठाएगा।

राज्यों से समन्वय पर जोर

अमित शाह ने राज्य सरकारों से अपील की है कि वे राहत सामग्री के वितरण और पुनर्वास कार्यों को तेज करें ताकि किसी भी किसान या ग्रामीण को मदद पाने में देरी न हो।

अमित शाह का बयान

“केंद्र सरकार किसानों के साथ खड़ी है। मोदी जी के नेतृत्व में प्रभावित राज्यों को हर संभव मदद दी जाएगी। कोई भी किसान अपने नुकसान को लेकर अकेला नहीं है।”

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds