BREAKING

Delhi

मछलियों को दाना डालते समय BJP नेता की यमुना में डूबने से मौत रेस्क्यू टीम ने शुरू की तलाश, परिवार में मातम का माहौल

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में शनिवार सुबह यमुना में भाजपा करावल नगर के पूर्व मंडल अध्यक्ष की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त कुलदीप नैनवाल (47) के रूप में हुई है। कुलदीप सुबह के समय वह शनि मंदिर में पूजा करने के बाद मछलियों को दाना खिलाने के लिए गए थे। इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया, जहां कुलदीप नैनवाल यमुना में जाते दिखाई दिए, फिर उसके बाद उनका पैर फिसला और डूबते हुए दिखाई दे रहे हैं।

कुलदीप नैनवाल करावल नगर में परिवार के साथ रहते थे। परिवार में पत्नी और एक बेटी है, जो 10वीं में पढ़ती है। कुलदीप बिजली फिटिंग का काम करते थे।पुलिस ने बताया कि वह हर शनिवार को चौहान पट्टी के पास ठोकर नंबर-7 स्थित मंदिर में जाते थे और वहां यमुना में मछलियों को दाना डालते थे। शनिवार सुबह 7 बजे दाना डालने के बाद कुलदीप हाथ धो रहे थे, इसी दौरान उनका बैलंस बिगड़ा और दलदल में धंसते चले गए। उनके साथ गए एक साथी ने उन्हें ऊपर खींचने की कोशिश की तो वह खुद भी यमुना की तरफ खिंचने लगे। जिससे वह कुलदीप को बचाने में नाकाम रहे।

हादसे की जानकारी मिलते स्थानीय लोगों ने पुलिस और आपदा बचाव दल को सूचना दी। मौके पर पहुंची दिल्ली बोट क्लब की टीम और दमकल विभाग की टीमों ने रेस्क्यू शुरू किया। गोताखोर द्वारा BJP नेता की तलाश जारी है।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds