BREAKING

IndiaIranUSAWorld News

होर्मुज से गुजरने पर लेवी की खबरें गलत: सरकार बोली- LPG जहाज सुरक्षित, सप्लाई जारी

भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले LPG जहाजों पर किसी भी तरह की ट्रांजिट लेवी लगाने को लेकर भारत और ईरान के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है। सरकार ने इन खबरों को पूरी तरह निराधार और गलत बताया।

लेवी पर खबरें गलत

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि भारत और ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर टैक्स (लेवी) लगाने की चर्चा चल रही है। सरकार ने इसे पूरी तरह से खारिज कर दिया।

सरकार के अनुसार—ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई है सभी मीडिया रिपोर्ट्स गलत हैं देश की ऊर्जा और LPG सप्लाई सुरक्षित है

 LPG जहाजों की सुरक्षा

नौवहन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मुकेश मंगल ने बताया कि होर्मुज के पास मौजूद 16 भारतीय जहाजों की लगातार निगरानी की जा रही है।LPG जहाज “ग्रीन संघवी” (46,500 टन) और “ग्रीन आशा” (15,500 टन) सुरक्षित रूप से गुजर चुके हैं इनकी भारत आने की तारीख़ें क्रमशः 7 अप्रैल और 9 अप्रैल हैं

 

LPG सप्लाई और घरेलू वितरण

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया—आयात में थोड़ी कमी आई है घरेलू उत्पादन भी सीमित है

सरकार ने इन कदमों से संतुलन बनाए रखा:

अमेरिका जैसे देशों से निरंतर LPG आयात उर्वरक प्लांट्स को गैस सप्लाई 90% तक बढ़ाई गई सिटी गैस डिस्ट्रिब्यूटर्स को 10% अतिरिक्त गैस आवंटित

 पश्चिम एशिया संकट और भारतीय नागरिक

पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण अब तक करीब 7.3 लाख भारतीय स्वदेश लौट चुके हैं। विदेश मंत्रालय ने सुविधा के लिए कतर एयरवेज के 8-10 फ्लाइट्स भारत के लिए चलाई हैं

 

सरकार ने साफ किया है कि—

होर्मुज स्ट्रेट में LPG जहाज सुरक्षित हैं किसी तरह की लेवी या टैक्स की कोई बातचीत नहीं हुई घरेलू गैस सप्लाई पूरी तरह जारी हैयानी आम नागरिकों को LPG या गैस की उपलब्धता को लेकर कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds